आज बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी कार्यालय पर संगठनात्मक समीक्षा बैठक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेिटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक कैलाश पाल परवेज अहमद शाश्वत केदार पांडे के उपस्थिति में बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी के निलंबित अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे का अध्यक्षता में संपन्न हुआ ll
बैठक को संबोधित करते हुए तीनों पर्यवेक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा जिला कांग्रेस कमेिटी के रूपरेखा सुंदर स्पष्ट कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं को लेकर जिस तरह से कार्य कर रही है वह सराहनीय कदम है तीनों पर्यवेक्षक ने कहा कि आने वाले विधानसभा में बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी के जो भी छूटे हुए कार्यकर्ता हैं उन्हें जोड़कर पूर्णता समन्वय के साथ काम करेगी ।
उक्त अवसर पर निलंबित अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने अपने 38 वर्षों के राजनीतिक जीवन की विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि कांग्रेस की परचम लहराने में एवं नीति निर्धारण को हर कदम पर मैं खड़ा रहा आगे भी खड़ा रहूंगा और राहुल गांधी के सपनों को साकार करने में बक्सर जिला नंबर वन पर रहेगा डॉ पांडे ने स्पष्ट कहा कि बक्सर में किसी भी कार्यकर्ता की मान और सम्मान का रक्षा किया जाएगा एवं गांव में बैठे हुए पुराने बुजुर्ग एवं समर्पित कार्यकर्ता को कांग्रेस की मूल विचारधारा से जोड़कर उनके आशीर्वचन एवं उनके मार्गदर्शन में कार्य किया जाएगा ।।
कार्यक्रम का विधिवत संचालन प्रदेश प्रतिनिधि डॉ प्रमोद ओझा ने करते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी बक्सर अपनी पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ पार्टी के लिए कार्य कर रही है राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है ।।
समीक्षा बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को मजबूत करने का एक स्वर में संकल्प लिया समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित माननीय विधायक विश्वनाथ राम जी कामेश्वर पांडेय वीरेंद्र राम जय राम राम भोला ओझा संजय कुमार पांडे संजय कुमार दुबे पप्पू दुबे त्रिलोकी नाथ मिश्रा श्रीमती निर्मला देवी श्रीमती कुमकुम देवी जमील अंसारी डॉ चंद्रशेखर पाठक दिवाकर पाठक विनय सिंह लाल बाबू मिश्रा राजनारायण दुबे प्रखंड अध्यक्ष कमल पाठक राजारमन पांडे नीलू मिश्रा मनीष चौबे बंगाली दुबे सत्यदेव ओझा अभय मिश्रा अजय यादव पंकज उपाध्याय आशुतोष त्रिपाठी वार्ड पार्षद संतोष उपाध्याय डॉ उमाशंकर पांडे लक्ष्मण उपाध्याय त्रिजोगी नारायण मिश्रा श्रीमती कुमकुम देवी श्रीमती रूनी देवी डॉ सत्येंद्र ओझा सत्यानंद मिश्रा तारकेश्वर पाठक इंजीनियर राम प्रसाद द्विवेदी उपेंद्र ओझा विनोद ओझा महेंद्र चौबे सोनू ओझा सहित लोगों ने समीक्षा बैठक में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अपना-अपना विचार रखा एवं शपथ लिया कांग्रेस की मजबूती में जो भी योगदान होगा हम सभी एक स्वर में जिला कांग्रेस कमेटी के साथ तैयार है।।
धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भोला ओझा ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया