Mon. Sep 14th, 2026

बक्सर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों की यात्रा के उपलक्ष्य में देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बक्सर भाजपा द्वारा कार्यक्रम को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

 

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंह जी एवं सदर विधायक माननीय आनन्द मिश्र ने अभियान के उद्देश्यों एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

 

सदर विधायक श्री आनंद मिश्रा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता मिली है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से प्रधानमंत्री जी की इसी सेवा यात्रा और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में एक साथ चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

अभियान के प्रमुख कार्यक्रमों में—

 

1. आशीर्वाद का दिया

2.मेरे सपनों का भारत — चित्र सेवा

3.नमो सेवा — अनकही कहानियाँ

4.आँगन मिलन सेवा

5.सेवा की कहानी

6.सेवा ज्योति — कलश यात्रा एवं विकसित भारत का संकल्प

7.वडनगर -वाराणसी सेवा यात्रा

8.सेवा — मेरा योगदान

9.सेवा सेतु अभियान

10. सेवा के रंग राष्ट्र के संग

11 रंगोली कार्यक्रम

12.सेवा फर्स्ट — एनोवेशन चैलेंज

13.प्रशासन सेवा संवाद

 

सदर विधायक ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को अभियान से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आगे बढ़ाया जाएगा।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश भुवन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की कार्य संस्कृति का मूल आधार है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से बक्सर जिले में भी व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ा जाएगा।

 

उन्होंने जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।

प्रेस वार्ता में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय,दीपक पांडेय प्रवक्ता तथा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ता एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!