Wed. Oct 28th, 2026

भारतीय जनता पार्टी, जिला इकाई बक्सर के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में बक्सर के वीर कुंवर सिंह चौक पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने किला मैदान से निकलकर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पहुंच कर अपने आक्रोश का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी हाय हाय,राहुल गांधी शर्म करो शर्म करो, मल्लिकार्जुन खड़गे डुब मरो डुब मरो के नारे लगाए तथा कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने की मांग की।

भाजपा कार्यकर्ता अमरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के प्रति किसी भी राजनीतिक दल के नेता को बयान देते समय भाषा की मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों का ध्यान रखना चाहिए। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी और अपमानजनक भाषा से राजनीतिक संवाद की गरिमा प्रभावित होती है।

भाजपा कार्यकर्ता रमेश गुप्ता ने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने तथा राजनीतिक संवाद में शालीनता बनाए रखने की अपील की।

इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा बक्सर के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गई ऐसी टिप्पणियों का राजनीतिक और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे। उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुनीत सिंह,लक्ष्मण शर्मा, अविनाश पाण्डेय,मदन दुबे, भास्कर सिंह,पवन चौरसिया, ज्वाला सैनी,चंदन सिंह अंजय चौबे, रोहित मिश्र,महाबीर गुप्ता, रुपेश दुबे,राजा गुप्ता,राम जी प्रसाद, मनीष चौबे,विवेक चौधरी,विमल सिंह, दिलीप उपाध्याय,मुन्ना शर्मा तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!