Wed. Oct 28th, 2026

खेल विभाग, बिहार, पटना एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना, तथा जिला प्रशासन, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय खो-खो (बालक) खेल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ आज स्थानीय एमपी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में हुआ।

 

जिसमें कुल 09 प्रमण्डल एवं 1 एकलव्य की टीम सहित कुल 360 खिलाड़ी भाग ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर खेल का विधिवत उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर, श्री रवि बहादुर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर , उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी,जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बक्सर सहित जिले के कई अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

साथ ही इस मौके पर जिला पदाधिकारी द्वारा श्री विजेन्द्र राय, अन्तराष्ट्रीय तैराकी पदक विजेता एवं दूसरी एशियन मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता 2026 पादुकोण द्रविड सेंटर फार स्पोर्ट्स एक्सीलेंस, बेंगलुरू में पदक विजेता खिलाड़ी को शाल, बुके, मोमेंटो, सम्मान पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।

श्री मुक्ति नारायण पाठक, तीरंदाजी के राष्ट्रीय खिलाड़ी द्वारा एमपी उच्च विद्यालय बक्सर में धनुर्विद्या प्रशिक्षण हेतु शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी द्वारा फीता काटकर एवं लक्ष्य पर निशाना लगाकर किया गया।

उद्घाटन समारोह के दौरान विभिन्न प्रमंडलों से आए खिलाड़ियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया और उपस्थित अधिकारियों को सलामी दी गई। इसके उपरांत, सांस्कृतिक की छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने मैदान में मौजूद सभी दर्शकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

खेल को पूरी निष्पक्षता और खेल भावना के साथ खेलने के लिए सभी खिलाड़ियों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात, मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस कराकर प्रतियोगिता के पहले मैच की विधिवत शुरुआत कराई।

यह प्रतियोगिता अगले दो दिनों तक जारी रहेगी, जिसमें राज्य के विभिन्न प्रमंडलों का मैच अभी जारी है। आज परिणाम निम्नवत है :-

1. अन्डर-14 पटना ने दरभंगा को 1 पाली 5 अंक से हराया।

2. अन्डर-17 पटना ने दरभंगा का 1 पाली 2 अंक से हराया।

3. अन्डर-19 दरभंगा ने पूर्णिया को 11 अंक से हराया।

4. अन्डर-14 भागलपुर ने तिरहुत को 1 पाली 4 अंक से हराया।

5. अन्डर-14 मुंगेर ने पूर्णिया को 1 पाली 10 अंक से हराया।

6. अन्डर-17 मुंगेर ने कोशी को 1 पाली 15 अंक से हराया।

7. अन्डर-14 मगध ने कोशी को 1 पाली 06 अंक से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!