Fri. Apr 17th, 2026

चौसर नगर पंचायत क्षेत्र में लग रहा है कूड़े का अंबार चौसा क्षेत्र की आम जनता कह रही है कि चौसा नगर पंचायत बनने से पहले यहां की व्यवस्था काफी ठीक-ठाक थी जब से नगर पंचायत बना है चौसा लूट का अड्डा बन चुका है नगर पंचायत के कार्यालय में हर काम के लिए चढ़ावा देना पड़ता है तभी काम पूरा होता है लोगों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र के कूड़े को रोड पर फेंक कर इसी तरह जला कर प्रदूषण किया जा रहा है ना ही कोई इसका देखने वाला है ना ही कोई सुनने वाला है हर महीने सफाई के नाम पर कई लाख रुपए खर्च होता है की नगर पंचायत क्षेत्र चौसा के सभी वार्ड में साफ सफाई होगा और कूड़ा प्रबंधन किया जाएगा पर यह देखने को आ रहा है कि चौसा बक्सर में रोड पर कचरा फेंक कर उसे नगर पंचायत के द्वारा जलाकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है प्रदूषण के चलते आने जाने में लोगों को भी कठिनाई हो रही है एवं गांव के लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है पर नगर पंचायत के अध्यक्ष को यह दिखाई नहीं दे रहा है कि चौसा के लोग कैसे जी रहे हैं वहीं पहली बार नगर पंचायत बनने पर चौसा में कार्यालय नया नवेला बना जिसमें Eo क्लर्क का स्टाफ की नियुक्ति हुई है एवं वार्ड पार्षद उप चेयरमैन चेयरमैन भी बनाए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!