Mon. Oct 19th, 2026

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सममेलन बक्सर शाखा द्वारा आज किया गया को ब्यूटीफुल लाईफ ऑनली ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर के सहयोग से स्वर्गीय अमित मानसिंहका और आकाश जयसवाल के जन्मदिन पर शिविर और रक्तदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत सुबह १० बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर द्वारा जगनारायण गोयल स्मृति भवन ,पुलिस चौकी , बक्सर मे किया गया । जिसका उद्घाटन श्री दुर्गा मानसिंहका , बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सममेलन के अध्यक्ष श्री रोहतास गोयल , प्रमंडलीय उपाध्यक्ष पंकज मानसिंहका ,मुख्य नगर परिसद प्रतिनिधि नियमतुल्ल्हा फरीदी ,रेड क्रॉस पूर्व उपाध्यक्ष डॉ शशांक सेखर, ओम जी यादव सेवक द्वारा किया गया l जिसमे संजय सराफ , अजय मानसिंहका ,अमृत मानसिंहका, अनिल मानसिंहका ,सुनील चौरसिया , अनुराग पांडेय , राजा पाहवा , संदीप अग्रवाल , संजय केजरीवाल,अभय केजरीवाल, नाजेष गुप्ता , चन्दकिशोर , ब्लड बक्सर के संचालक संस्थापक प्रियेश , कैंप कोडिनेटर नसीम नायक, आदिल खान ,रविशंकर शर्मा ,और प्रभा रंजन मौजूद रहे l मारवाड़ी सममेलन के अध्यक्ष रोहताश गोयल ने बतया की बक्सर में नियनुत्तम किराया के साथ एम्बुलेंस सेवा का भी शुभारम्भ किया गया I जिसका उद्देश्य है किसी भी इमरजेंसी में मानव सेवा I

इस महादान जीवनदान का शुभारम्भ बक्सर में पहला बार किसी जनप्रतिनिधि चेयरमैन नगर परिसद प्रतिनिधि नियमतुल्ल्हा फरीदी और ओम जी यादव सेवक द्वारा महादान से किया I नियमतुल्ल्हा फरीदी ने बताया की इससे नेक कोई और कुछ होही नहीं सकता है I रक्तदान महादान है एक दान से तीन जान बचती है ,ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिये और युवाओ की भागीदारी की आग्रह किया I ओम जी यादव ने कहा की हमारा नवयुवको को नई सोंच -नई परम्परा के साथ आगे आना चाहिये जिससे एक नया युग का निर्माण हो , जिसमे खून की कमी से किसी की भी जान न जाए I हमसब ब्लड बक्सर के इस नेक मुहीम के साथ है जिससे बक्सर में एक नया परम्परा आरम्भ हुवा है की जन्मदिन ,अनिवर्सरी ,पुण्यतिथि आदि पर जीवन रक्षक मानव सेवा कर रहे है I ब्लड बक्सर के सभी रक्तवीरो का आभार और अभिनन्दन है I

आज के रक्तदान शिविर एक रक्तवीरांग्ना दीपा केजरीवाल समेत कुल 51 रक्तवीरो ने रक्तदान किया नियामतुल्ला फरीदी ,ओम जी यादव, राकेश कुमार, सतीश पांडेय, अमन अली ,नमन गुप्ता, रवि कुमार ,प्रियेश , बबलू अंसारी, रविमिश्रा ,अमजद अली ,रवि शंकर , सुधीर सराफ , विजय भूषण सिंह,राकेश महतो ,विकाश कुमार, दिनेश कुमार सिंह, दीपा केजरीवाल ,अनमोल अग्रवाल , विवेक कुशवाहा ,सम्मी कुमार शर्मा , नसीम नायक , सूरज कुमार गुप्ता, आदिल खान ,उज्जवल कुमार,प्रमोद कुमार सिंह , अभिषेक लोहिया आदि ने रक्तदान किया ।

मारवाड़ी सममेलन के अध्यक्ष रोहताश गोयल ने बतया की एक रक्तदान से किसी की जान बच सकती है और चिकित्सा उपचार में सहायता मिल सकती है । यह जरूरतमंद लोगों को जीवन रेखा प्रदान करता है l ब्लड का कोई दूसरा विकल्प नहीं है इसलिए रक्तदान महादान जीवनदान है l ब्लड बक्सर के का साथ ही नई सोंच नई परंम्परा की मुहीम को महादान के एक कदंम को नेक कदम बताया l अतः हमलोग निवेदन करते है की युवा बढ़ चढ़ कर रक्तदान जीवनदान करे ताकि रक्तदाता की भी स्वास्थ की जाँच हो जाए l

सममेलन के शहाबाद प्रमंडल के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष पंकज मानसिंगका ने बताया की रक्तदान शिविर बिफल सदर अस्पताल ब्लड बैंक बक्सर के होने के कारण आज यह शिविर सदर अस्पताल आरा ब्लड बैंक के साथ किया जा रहा है l बक्सर अस्पताल प्रबंधन नाकाम है बेसिक जरुततो को पूरा करने में l रक्तदान के कुछ प्रमुख फायदे है, जैसे :नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय रोग का खतरा कम होता है, कैंसर का खतरा कम होता है,शरीर में आयरन की मात्रा नियंत्रित रहती है, आदि l रक्तदान के प्रक्रिया मे रक्तदान से पहले और बाद में कुछ जांचें होती हैं , जो की बिलकुल निःशुल्क तथा आवश्यक है , जिनमें रक्तचाप, नाड़ी, तापमान, और हीमोग्लोबिन की जांच शामिल हैं, साथ ही रक्त में संक्रमणों जैसे एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी, और सिफिलिस की जांच भी की जाती है l उपरोक्त जाँच एक व्यक्ति के स्वास्थ को दर्शाती है जिसे यदि साल में 1 या 2 बार भी कोई रक्तदान करता है तो उसकी स्वास्थ की स्तिथि सामने आजाती है l चुकी स्वास्थ के क्रम ने खून जाँच प्राथिमक जाँच होती है l

सचिव सह रक्तदान प्रमुख सुमित मानसिंगका ने बताया जान प्रतिनिधियों को सदर की मसलो को ध्यान देना चाहिये और ताकि रक्तदाता की सेफ्टी और सटिस्फैक्शन बानी रहे l सबके सहयोग को आशीर्वाद कहते हुवे हार्दिक अभिनन्दन ,आभार एवं धन्यवाद किया तथा सदर ब्लड बैंक आरा ,भोजपुर और माँ तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर बक्सर के सदस्यों का और सभी का हार्दिक अभिनन्दन एवं आभार देते हुवे बोले की हमलोग द्वारा प्रयाश है की खून की जो कमी है ब्लड बैंक में पूरा किया जा सके। आज के रक्तदान शिविर में मोमेंटो, अंगवस्त्र ,सर्टिफिकेट देकर रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया । इस शिविर को सफल बनाने में एच डी एफ सी बैंक, ब्लड बक्सर तथा ब्लड बैंक के डॉ अमन राज , आदित्य कुमार ,अनिल कुमार ,संजय कुमार प्रियदर्शी ,पुष्पांजलि कुमारी , प्रिंस ,पवन और ऍम टी डी के संतोष चौबे ,समशी जी , मारुती जी,श्याम सुन्दर पांडेय आदि का विशेष योगदान रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!