Mon. Oct 19th, 2026

बक्सरः गांधी विचार मंच बक्सर एवं लायंस क्लब ऑफ़ बक्सर गैगेज के संयुक्त तत्वाधान में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्थानीय कवलदह पोखर स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष देर रात लगभग 500 दीपक जला करके महात्मा गांधी के जन्मदिन को दीपावली के रूप में मनाने का कार्य किया गया। जिसकी अध्यक्षता लायंस क्लब बक्सर गैगेज के अध्यक्ष लायन निगम पांडे एवं संचालन गांधी विचार मंच के अध्यक्ष सुरेश संगम ने किया। सुरेश संगम ने अपने संचालन के दौरान कहा कि गांधी जी की मूर्ति अथक परिश्रम एवं प्रयासों के बाद जिला प्रशासन मूर्ति हेतु स्थान प्राप्त हुआ इसके बाद गांधी विचार मंच बक्सर के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय जंग बहादुर राजपुरिया जी के व्यक्तिगत अनुदान से मूर्ति की स्थापना की गई जिसे समाज ने भूरी भूरी प्रशंसा की और आज इतिहास में वह दर्ज है। कार्यक्रम में लायंस क्लब एवं गांधी विचार मंच के सदस्यों के अलावा बक्सर के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे जिसमें मुख्य रूप से अतुल मेहरोत्रा, सुधीर सराफ, मोहम्मद जमील, ऋषि निर्मल, रेड क्रॉस के सचिव डॉक्टर श्रवण तिवारी, बिहार सेंट्रल स्कूल के डायरेक्टर सरोज सिंह, योगेश जायसवाल, “ब्लड” डोनेशन के संस्थापक भाई प्रियेश जी, सुमित मानसिंह, नायक जी, पंकज मानसिंह, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बृज किशोर सिंह जी, लक्ष्मण जायसवाल बिरला सन लाइफ के ब्रांच मैनेजर आशुतोष सिंह, महेश प्रसाद जायसवाल,इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!