Tue. Jun 23rd, 2026

भारतीय जनता पार्टी बक्सर जिला इकाई द्वारा भाजपा कार्यालय अहिरौली पर विकसित भारत सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया ।इस विशेष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के माननीय पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भुवन तथा संचालन लक्ष्मण शर्मा द्वारा किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंजीनियर कुमार शैलेंद्र और वरिष्ठ नेताओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय मंत्री का अंगवस्त्र और माला से स्वागत किया। स्वागत भाषण में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भुवन ने बक्सर की पावन धरती पर पधारने के लिए पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र जी का आभार जताते हुए अंगवस्त्र और माला से उनका स्वागत किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए बिहार पूरी गति से आगे बढ़ रहा है। बेहतर सड़कें और मजबूत बुनियादी ढांचा किसी भी क्षेत्र के विकास की पहली शर्त होती है। मोदी जी,नितिश जी और बिहार के मुखिया माननीय सम्राट जी राज्य के कोने कोने को आधुनिक सड़कों और पूलों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसका सीधा-सीधा लाभ बक्सर की जनता को मिल रहा है। उन्होंने बक्सर में चल रही और आगामी सड़क परियोजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि बक्सर को राज्य और देश के अन्य प्रमुख आर्थिक केंद्रों से जोड़ने के लिए बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जाएगा, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री शैलेंद्र ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है। विकसित भारत का सपना तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ न पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में स्थानीय नेता मनोज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेश सिन्हा प्रदेश कोषाध्यक्ष,प्रदीप दुबे, राणा प्रताप सिंह, रामाश्रय प्रसाद,धनंजय तिर्गुण, भुटेली तिवारी रहे। सम्मेलन में मुख्य रूप से पूनम रविदास,रानी चौबे, मिना सिंह कुशवाहा, इंदु देवी, संध्या पाण्डेय,कंचन देवी, सुनील सिंह, रमेश गुप्ता,दीपक पाण्डेय,भारत भूषण सिंह,जयप्रकाश राय, अविनाश पाण्डेय,प्रिया राय, सतीश त्रिपाठी,मनोज पांडेय, धनंजय राय, विंध्याचल सिंह,सोनू राय, भास्कर सिंह तथा उमाशंकर राय मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!