जिस प्रकार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार को 2005 से 2026 तक समाज के हर तबके को लाभ पहुंचाने का काम किया है. चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो कृषि का क्षेत्र हो स्वास्थ्य का क्षेत्र हो या बिजली पानी सड़क देने की बात हो, माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में 35 परसेंट महिलाओं को नौकरी में आरक्षण, पंचायती चुनाव एवं नगर निकाय के चुनाव में 50% महिलाओं को आरक्षण, पुलिस बल में महिलाओं की विशेष भागीदारी तथा दिव्यांग, वृद्ध एवं विधवा पेंशन की बात हो, महिला उद्यमी योजना एवं युवाओं के लिए रोजगार की बात, किसानों के लिए फसल बीमा योजना हो या फिर हाल ही में सात निश्चय 3 की बात. जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य रवि राज ने बताया कि बिहार के शिल्पकार नीतीश कुमार जी को केंद्र में उप प्रधानमंत्री बनाने पर उनके चरित्र के साथ असली न्याय हो पाएगा और बिहारवासियों ने जो वोट नीतीश कुमार के चेहरे के ऊपर दिया है उनके साथ भी न्याय हो पायेगा. आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि एनडीए के घटक दल एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर विचार करेंगे और बिहार और देशवासियों के हित में जल्द ही यह फैसला लेंगे.