Fri. Apr 17th, 2026

*मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना अंतर्गत ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एच०पी०वी०) टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन हेतु दिनांक 28.01.2025 को उप विकास आयुक्त डॉ० महेंद्र पाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।*

*मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा के लिए ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एच०पी०वी०) का टीका लगाया जाएगा। राज्य सरकार ने बेटियों को बचाने के लिए यह पहल की है।*

*प्रथम चरण में सरकारी विद्यालय की बच्चियों को टीका लगाने का निर्देश राज्य से प्राप्त हुआ है। बक्सर जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9 वर्ष से 14 वर्ष की बालिकाओ को एच०पी०वी० का टीका मुफ्त में दिया जाएगा। वैसे लाभार्थी जिनका उम्र टीकाकरण दिवस के दिन 14 वर्ष पूर्ण हो रहा हो, उन बालिकाओं को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण के लिए योग्य मानते हुए टीकाकरण कराया जाना है।*

*उप विकास आयुक्त ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय बनाकर टीकाकरण शुरू कराया जाएगा, जिससे कि बालिकाओ में ह्यूमन पेपीलोमा वायरस से होनेवाले सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम में मदद मिलेगी।*

*उक्त बैठक में डॉ० शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती सिविल सर्जन, डॉ० विनोद प्रताप सिंह जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जावेद आब्दी जिला योजना समन्वयक, श्री अमित अंकुर जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, श्री हिमांशु सिंह ज़िला सामुदायिक उत्प्रेरक, श्री कुमुद रंजन मिश्रा एस०एम०सी० यूनिसेफ, श्री मनीष सिन्हा, वैक्सीन & कोल्डचैन प्रबंधक यू०एन०डी०पी०, औसाफ़ उमर डब्ल्यू०एच०ओ० एवं श्री शशिकांत शर्मा डाटा सहायक आर०आई०सेल इत्यादि ने भाग लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!