Tue. Jul 28th, 2026

बक्सर, इटाढ़ी। सनातन संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ विश्वामित्र सेना द्वारा इटाढ़ी नगर में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विश्वामित्र सेना इटाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र पाठक उर्फ जीतन पाठक ने किया।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वामित्र सेना के जिलाध्यक्ष बलिराम मिश्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विश्वामित्र सेना पूरे बक्सर जिले के सभी प्रखंडों एवं गांवों में चरणबद्ध तरीके से पौधारोपण अभियान चलाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस जनहित अभियान से जोड़ा जा सके।

कार्यक्रम में प्रखंड संयोजक संतोष कुमार सिन्हा, नन्दलाल पाठक, मार्कंडेय पाठक, अर्जुन गुप्ता, बिट्टू पाठक, मंजीत चौबे सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!