ब्यूटीफुल लाईफ ऑनली ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर द्वारा आज 09 जुलाई 2026 को स्व रामेश्वर नाथ जी के पुण्य स्मृति दसवीं पुण्यतिथि पर महादान शिविर और रक्तदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर द्वारा मध्य लोहन्दी भवन , आर ऍन पथ , नगर परिषद् के पीछे बक्सर मे किया गया । जिसका उद्घाटन रेड क्रॉस के चेयरमैन श्री सुरेश अग्रवाल , उपाध्यक्ष श्री सौरभ कुमार तिवारी और बक्सर के नागरिक श्री प्रवीण कुमार मानसिंहका ,डिप्टी जनरल मैनेजर, भारतीय स्टेट बैंक, मुंबई, उप चेयरमैन ने संयुक्त रूप से किया l जिसमें भाजपा नेता सुमित मानसिंहका,ब्लड के रविशंकर शर्मा तथा आदिल खान मौजूद रहे।
आज के रक्तदान शिविर में 02 रक्तवीरांग्ना नेहा केजरीवाल ,निधि केजरीवाल समेत कुल 23 रक्तवीरो ने महादान किया l जिसमे प्रविव रंजन ,नसीम नायक, सतीश कुमार पांडेय , प्रियेश ,प्रभात कुमार ,लाल बाबू पांडेय , प्रभा रंजन,रवि शंकर , मंटू कुमार, संजय पटवा ,विजय भुसन सिंह ,प्रशांत राय , सूरज कुमार गुप्ता ,नमन कुमार गुप्ता , प्रशांत कुमार गुप्ता ,धर्मेंद्र राय,राहुल वर्मा ,सक्षम केजरीवाल , विवेक कुशवाहा ने रक्तदान किया । आज के शिविर में सक्षम केजरीवाल ने अपनी माता नियमित रक्तदाता नेहा केजरीवाल को जन्मदिन पर नई परम्परा में पहली बार रक्तदान कर दिया यादगार और नयाब तोफा l
श्री प्रवीण कुमार मानसिंहका ने बताया की रक्तदान के कुछ प्रमुख फायदे है, जैसे :नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय रोग का खतरा कम होता है, कैंसर का खतरा कम होता है,शरीर में आयरन की मात्रा नियंत्रित रहती है, आदि l रक्तदान के प्रक्रिया मे रक्तदान से पहले और बाद में कुछ जांचें होती हैं , जो की बिलकुल निःशुल्क तथा आवश्यक है , जिनमें रक्तचाप, नाड़ी, तापमान, और हीमोग्लोबिन की जांच शामिल हैं, साथ ही रक्त में संक्रमणों जैसे एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी, और सिफिलिस की जांच भी की जाती है l उपरोक्त जाँच एक व्यक्ति के स्वास्थ को दर्शाती है जिसे यदि साल में 1 या 2 बार भी कोई रक्तदान करता है तो उसकी स्वास्थ की स्तिथि सामने आजाती है l चुकी स्वास्थ के क्रम ने खून जाँच प्राथिमक जाँच होती है l अतः हमलोग निवेदन करते है की युवा बढ़ चढ़ कर रक्तदान जीवनदान करे ताकि रक्तदाता की भी स्वास्थ की जाँच हो जाए ।
वही ब्लड के उपाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने बतया की एक रक्तदान से किसी की जान बच सकती है और चिकित्सा उपचार में सहायता मिल सकती है। यह जरूरतमंद लोगों को जीवन रेखा प्रदान करता है l ब्लड का यह इस माह मे पहिला कैंप है और भारत सरकार के नेशनल ब्लड डोनेशन ड्राइव के सपोर्ट मे दूसरा कैंप 11 जुलाई दिन शनिवार को होना निश्चित हुवा है इक्षुक युवा युवती हमे कॉल कर के रजिस्ट्रेशन करा सकती है हमारा नंबर है 8804433322 , हमारे ऑनलाइन लिंक के माध्यम से ल
ब्लड के संचालक प्रियेश ने सभी का हार्दिक अभिनन्दन एवं आभार देते हुवे बोले की हमलोग द्वारा प्रत्येक माह में रक्तदान शिविर कर लोगो को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाता है तथा “शुभारंभ – नई सोच , नई परंपरा ” में हमलोग सभी शुभ अवसर में नया खून ,नई सोच के साथ हमलोग रक्तदान की परंपरा की शुरुआत करने की प्रयत्न कर रहे है । जिससे खून की जो कमी है ब्लड बैंक में पूरा किया जा सके। आज के रक्तदान शिविर में ब्लड बक्सर द्वारा सर्टिफिकेट देकर रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया । इस शिविर को सफल बनाने में ब्लड बक्सर के सुमेघा कुमारी ,अंकिता कुमारी ,आदिल खान , निशा कुमारी, नसीम नायक , कुमार गौरव तथा ब्लड बैंक के संतोष कुमार , मुकेश कुमार आदि का रहा है ।