Mon. Aug 3rd, 2026

रोट्रैक्ट क्लब द्वारा आज 31/07/2026 को महादान शिविर और रक्तदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर रेड मध्य लोहदी भवन, आर एन पथ, नगर परिषद के पीछे,बक्सर मे किया गया । जिसका उद्घाटन रेड क्रॉस के चेयरमैन श्री सुरेश अग्रवाल ,रोटरी अध्यक्ष निर्मल सिंह और रोट्रैक्ट अध्यक्ष सागर वर्मा द्वारा रक्तदान कर किया गया l जिसमे रोट्रैक्ट सूरज गुप्ता और ब्लड बक्सर के प्रियेश ,प्रविव रंजन , आदिल खान , नसीम नायक उपस्थित रहे l

 

आज के रक्तदान शिविर रक्तवीरांग्ना शालिनी सर्राफ समेत कुल 22 रक्तवीरो ने रक्तदान द्वारा जिसमे रवि प्रकाश शर्मा ,रवि संकर शर्मा ,सोनू गुप्ता, बिनय चौधरी ,अखिलेश राय, रिज़वान अंसारी ,रोहित कुमार, मंजीत शर्मा ,चन्दन चौधरी , सुधीर सर्राफ, सुनील कुमार वर्मा, धीरज कुमार, नीलेश सिंह आदि ने किया ।

 

रोटरी अध्यक्ष निर्मल सिंह ने बतया की एक रक्तदान से किसी की जान बच सकती है और चिकित्सा उपचार में सहायता मिल सकती है । यह जरूरतमंद लोगों को जीवन रेखा प्रदान करता है l ब्लड का कोई दूसरा विकल्प नहीं है इसलिए रक्तदान महादान जीवनदान है l ब्लड बक्सर के का साथ ही नई सोंच नई परंम्परा की मुहीम को महादान के एक कदंम को नेक कदम बताया l अतः हमलोग निवेदन करते है की युवा बढ़ चढ़ कर रक्तदान जीवनदान करे ताकि रक्तदाता की भी स्वास्थ की जाँच हो जाए l

 

अपनी माता जी के पुण्य स्मृति में रक्तदान दे रहे मंजीत शर्मा ने बताया की रक्तदान के कुछ प्रमुख फायदे है, जैसे :नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय रोग का खतरा कम होता है, कैंसर का खतरा कम होता है,शरीर में आयरन की मात्रा नियंत्रित रहती है, आदि l रक्तदान के प्रक्रिया मे रक्तदान से पहले और बाद में कुछ जांचें होती हैं , जो की बिलकुल निःशुल्क तथा आवश्यक है , जिनमें रक्तचाप, नाड़ी, तापमान, और हीमोग्लोबिन की जांच शामिल हैं, साथ ही रक्त में संक्रमणों जैसे एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी, और सिफिलिस की जांच भी की जाती है l उपरोक्त जाँच एक व्यक्ति के स्वास्थ को दर्शाती है जिसे यदि साल में 1 या 2 बार भी कोई रक्तदान करता है तो उसकी स्वास्थ की स्तिथि सामने आजाती है l चुकी स्वास्थ के क्रम ने खून जाँच प्राथिमक जाँच होती है l

 

रोट्रैक्ट अध्यक्ष सागर वर्मा ने सबके सहयोग को आशीर्वाद कहते हुवे हार्दिक अभिनन्दन ,आभार एवं धन्यवाद किया तथा रेड क्रॉस के सदस्यों का और सभी का हार्दिक अभिनन्दन एवं आभार देते हुवे बोले की हमलोग द्वारा प्रयाश है की खून की जो कमी है ब्लड बैंक में पूरा किया जा सके। आज के रक्तदान शिविर में सर्टिफिकेट देकर रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया । इस शिविर को सफल बनाने में ब्लड बक्सर तथा ब्लड बैंक के संतोष कुमार ,सुनील कुमार , अनुराग कुमार , मुकेश कुमार आदि का विशेष योगदान रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!