भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम आगामी 30.05.25 की सभा को सफल करने के उद्देश्य से बिहार सरकार के अनुसूचित जन कल्याण मंत्री माननीय जनक चमार जी आज चार दिन से बक्सर जिले के प्रवास पर रहकर विभिन्न प्रखंडों एवं मंडलों में भ्रमण कर अनेक गांवों में जा जा कर लोगों से मुलाकात किया और प्रधानमंत्री की सभा में बिक्रमगंज चलने का आह्वान किया।
उसी क्रम मे आज दिनांक 28.05.25 को बक्सर अतिथि गृह में एक प्रेसवार्ता आयोजित किया गया।
प्रेसवार्ता की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के ओजस्वी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के द्धारा किया गया।
प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए श्री जनक जी ने कहा कि आज 4 दिनों से बक्सर जिले का भ्रमण करते करते हमें यह एहसास हुआ है कि देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है ।लोग अपने नेता को देखने ,सुनने के लिए लालायित हो रहे हैं। बिक्रमगंज जाने के लिए नौजवान तो नौजवान बुढ़े बुजुर्ग भी आतुर दिखे । दुश्मन देश के प्रति ऑपरेशन सिंदूर के सफल ऑपरेशन से लोगों का जोश हाई है। बिक्रमगंज जाने के लिए लोगों ने आज से ही अपने अपने घरों में पुडी,लिट्टी और भुजिया बनाने का स्कीम बना रहे हैं। हमें विश्वास है कि बक्सर जिले से 40,000 आदमी 30 तारीख को बिक्रमगंज पहुंचेंगे।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बिहार सरकार के मंत्री जनक चमार ने कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो कानून से बड़ा नहीं हो सकता ।कानून अपना काम कर रहा है ।उन्हे जिस किसी का भी संरक्षक प्राप्त होगा पकड़ कर जेल भेजने का काम पुलिसिया कार्रवाई में जरूर होगा।
उन्होंने आगे मीडिया बंधुओं से भी आग्रह किया कि 30 तारीख को प्रधानमंत्री की सभा में चलने के लिए मैं आप लोगो को भी निमंत्रण देता हूं ।आप लोग सादर आमंत्रित हैं, अवश्य पधारें। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप पे विनोद राय,लक्षमण शर्मा, कामेश्वर सिंह,भरत प्रधान तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।