प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30.0 5.25 को शाहाबाद की धरती बिक्रमगंज से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के साथ-साथ बक्सर को एक बहुत बड़ी सौगात देने की घोषणा करने वाले हैं। बक्सर से भरौली तीन लेन पुल का शिलान्यास माननीय नरेंद्र मोदी के हाथों द्वारा किया जाएगा।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन अपने कार्यकर्ताओं के साथ शिलान्यास होने वाले स्थल का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी जी बिहार से और खासकर बक्सर से बहुत लगाव रखते हैं। बक्सर से भरौली तीन लेन पुल के निर्माण होने से बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के लोगों को भी लाभ होगा।
उक्त मौके पर बिनोद राय, लक्ष्मण शर्मा तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।