Sun. Apr 19th, 2026

आसन्न बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता हेतु 03 जून से 05 जून 2025 तक विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 04 जून 2025 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्री आकाश चौधरी की अध्यक्षता में मतदान और पर्यावरण विषय पर मतदाता संवाद का आयोजन किया गया।

ICDS के द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त बक्सर के द्वारा सभी उपस्थितों को मतदाता शपथ दिलाया गया। सभी उपस्थित आंगनवाड़ी सेविका-सह-बी०एल०ओ० को अपने क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु अपील किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य नये मतदाताओं, महिला मतदाताओं, युवाओं, दिव्यांगजनों एवं सभी वर्गों के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरणीय उत्तरदायित्व से भी जोड़ना है, ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोकतंत्र की मजबूती में सहभागी बन सकें।

उक्त अवसर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS बक्सर, श्री अभिराम सुंदर स्वाइप आइकॉन/एंबेसडर बक्सर, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बक्सर सदर, इटाढी, डुमरांव, केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर बक्सर, जिला समन्वयक, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!