Fri. Apr 17th, 2026

बक्सर : किसानों की प्रगति को लेकर कृषि विभाग सजग है। इस बाबत विभाग द्वारा किसानों के हीत में अनेक योजनायें संचालित है, जिसमें पौधा संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजना अहम है। किसानों के हितों की रक्षा व भ्रष्ट्राचार पर अंकुश लगाने हेतु अनुदान की प्रकिया को ऑनलाईन कर दिया गया है। इस प्रकिया में सीधे किसानों के बैंक खाते में अनुदान की राशि हस्तांतरित की जाती है। कृषि विभाग द्वारा अब किसानों को कीटनाशी दवाओं व अन्य उपादानों पर भी अनुदान देने की कार्ययोजना तैयार कर कियान्वयन किया जा रहा है। इसके लिए कृषि विमान के पौधा संरक्षण विभाग द्वारा लगातार किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। किसानों के बीच जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

विभिन्न उपादानों पर मिलेगा अनुदान कृषि विभाग के पौधा संरक्षण विभाग के सहायक

निदेशक श्री बेबी कुमारी ने बताया कि विभाग द्वारा फसलों में कीटों पर नियंत्रण को लेकर

यह योजना चला रही है। इस योजना के तहत रसायनिक अथवा जैव कीटनाशी दवाओं पर

पचास प्रतिशत अनुदान देगी जबकि फेरोमोन टैप, लाइट ट्रैप. फार्म गार्ड, लाइफ टाइम टैप

आदि की खरीदारी करने पर 75 प्रतिशत का अनुदान देगी। बताया जाता है कि कृषि विभाग

द्वारा सरजमीन सेवा एवं उपादान वितरण योजना के तहत पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर

किसानों का चयन करेगी।

कीटनाशी छिड़काव के बाद पोर्टल पर करना होगा आवेदन: सहायक निदेशक पौधा संरक्षण श्रीमती बेबी कुमारी ने बताया कि किसानों को अपने फसलों में कीटनाशी के छिड़काव के बाद विभाग के डीबीटी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। किसानों द्वारा किए गए आवेदन के बाद कीटनाशी छिड़काव की सत्यतता का कृषि समन्वयक द्वारा सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद कृषि समन्वयक अपना रिपोर्ट सौपेंगे। इसके बाद किसानों को उनके बैंक खाते में विभाग द्वारा निर्धारित अनुदान की राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।

आम लीची अमरुद में भी कीटनाशी के छिड़काव पर मिलेगा अनुदान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आम अमरुद लीची के मंजर व फलों पर कीटनाशी के छिड़काव पर 76 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। धान गेहूँ दलहन व सब्जी पर कीटनाशी छिड़काव पर अनुदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!