कृषि यंत्र क्रय करने से पूर्व संचालन की जानकारी होना जरुरी-सहायक निदेशक
दिनांक 22-23 जनवरी को बाजार समिति प्रांगण में लगेगा दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला
बक्सर: नगर स्थित बाजार समिति के प्रांगण में कृषि विभाग द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन दिनांक 22 एवं 23 जनवरी को लगाया जायेगा। उक्त जानकारी प्रभारी सहायक निदेशक(कृषि अभियंत्रण) श्री शेखर किशोर ने दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के कृषि यत्र यथा चाफ कटर, कल्टीवेटर, एचडीपीई लैमीनेटेड वावेन लेफ्लैट ट्यूब, मल्टी क्राॅप थ्रेसर, पैडी थ्रेसर, पंपसेट, रोटावेटर, स्ट्रा रीपर, स्ट्रा बेलर, जीरोटिलेज सहित अनेक अत्याधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगायी जायेगा। इच्छुक कृषक मेले में मनपसंद यंत्रों की खरीदारी कर सकते हैं।