Fri. Apr 17th, 2026

आज दिनांक 22 जनवरी 2024 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा बाजार समिति के प्रांगण में कृषि विभाग द्वारा दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का शुभारम्भ किया गया।*

*किसानों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि प्रत्येक कृषक ’’पराली नहीं जलायें एवं अपने आस-पास के किसानों को पराली नही जलाने हेतु प्रेरित करे’’ अपने खेती में नवीनतम तकनीक का प्रयोग कर समृद्ध बनें।*

*पूर्व में लाॅटरी के माध्यम से 437 परमीट निर्गत किया गया था, जिसमें केवल 287 परमिट द्वारा कृषक कृषि यंत्रों की खरीदारी की। शेष 150 परमीट प्राप्त कर कृषि यंत्र नहीं खरीदने वाले कृषक शीघ्र यंत्रों की खरीदारी कर विभागीय योजनाओं का लाभ लें सकते हैं।*

*जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर ने किसानों से कहा कि कृषि यांत्रिकरण मेला लगाने का मुख्य उदेश्य आधुनिक कृषि यंत्रों के परिचालन के साथ-साथ मनपसंद कृषि यंत्रों की खरीदारी करना है। दिनांक 16 जनवरी को भी लाॅटरी के माध्यम से 293 परमीट निर्गत किया गया है। उक्त परमीट का वितरण सम्बंधित सभी प्रखंडों में प्रखंड कृषि पदाधिकारी व कृषि समन्वयक द्वारा किसानों तक करा दिया गया है। किसान इस मेला में परमीट के माध्यम से कृषि यंत्रों की खरीदारी कर सकते हैं। बार बार अनुरोध के बावजूद जो कृषक पराली जलाते हुए पाए जा रहे है, वैसे कृषकों पर विभागीय कार्रवाई के तहत अभी तक कुल 376 किसानों का कृषक पंजीकरण बंद कर दिया गया है।*

*प्रभारी सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण ने बताया कि लाॅटरी के माध्यम से जिन किसानों का परमीट निर्गत हुआ है, उन किसानों के आवेदन पर दिये गये मोबाईल नंबर पर स्वीकृति की सूचना भी दी गई है, ताकि किसानों को विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़े। केवीके के वरीय वैज्ञानिक सह प्रमुख डाॅ देवकरण ने आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रयोग पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मेला में स्ट्रा बेलर, ड्रीप इरीगेशन, मल्चिंग के माध्यम से खेती इत्यादि का लाईव प्रदर्शन भी किया गया था। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा), बक्सर द्वारा किसानों को तकनीकी जानकारी देने हेतु विभिन्न विषयों यथा दलहन, मक्का, तेलहन इत्यादि विषयों का कृषि साहित्य का निःशुल्क वितरण किया गया।*

*कृषि यांत्रिकरण मेला के अवसर पर उप परियोजना निदेशक आत्मा बक्सर, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी डुमराॅंव, प्रभारी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बक्सर, सहायक निदेशक रसायन, सहायक निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण, सभी विभागीय कर्मी समेत जिले के सुदूर ग्राम के अनेक कृषक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!