जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार सचिव, कृषि बिहार, पटना के पत्रांक 2872 दिनांक 01.11.2023 के आलोक में दिनांक 10 नवम्बर 2023 से दिनांक 15 दिसम्बर 2023 के बीच जिलें के सभी पंचायतों में रबी किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जिलें में कृषि के विकास के लिए उपजाऊ मिटटी, पर्याप्त मात्रा में भूगर्भीय जल तथा खेती के अनुकूल जलवायु उपलब्ध है। इसके बावजूद भी अधिकांश फसलों की उत्पादकता एवं उत्पादन राष्ट्रीय स्तर से काफी नीचे है। किसान चौपाल के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा संचालित होने वाली विभिन्न योजनाओं के संबंध में किसानों को जानकारी देने की आवश्यकता है। ताकि किसान इसका लाभ उठा सकें।*
*किसान चौपाल में निम्न कार्य किया जाएगाः- प्रत्येक प्रखण्ड में प्रतिदिन 20 किसान चौपाल आयोजित होंगे। किसान चौपाल का आयोजन स्थल सरकारी एवं सार्वजनिक स्थल पर होगा। प्रत्येक किसान चौपाल 04 घंटो का होगा। प्रत्येक दिन दो किसान चौपाल आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में किसान चौपाल में संबंधित पंचायत/प्रखण्ड स्तरीय प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं किसान सलाहकार के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं समसामयिक समस्याओं के समाधान से संबंधित जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत में रबी किसान चौपाल एवं आयोजन की जानकारी किसान चौपाल एवं योजना की जानकारी फ्लैक्स के माध्यम से दी जाएगी। प्रत्येक पंचायत में आयोजित होने वाले किसान चौपाल में योजना एवं तकनीकों से संबंधित जानकारी हेतु पम्पलेट/हैण्डबिल एवं प्रसार पुस्तिका आदि किसानों के बीच वितरित किया जाएगा।*
*किसान चौपाल में माननीय जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का निदेश जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा द्वारा दिया जाएगा। जिसकी जबावदेही प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक एवं कृषि समन्वयक की संयुक्त रूप से होगी।*
*कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी यथा जिला कृषि पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आत्मा, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला वन पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक आत्मा, आपदा विभाग से संबंधित पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान भूमि संरक्षण पौधा संरक्षण, रसायन, कृषि, अभियंत्रण, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं अनुमंडल पौधा संरक्षण पदाधिकारी को अपने स्तर से तिथिवार आयोजित किसान चौपाल में अपने से संबंधित विभागों के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए अनिवार्य रूप से भाग लेंगे।*
*किसान चौपाल के सफल आयोजन की जवाबदेही बीटीएम, एटीएम, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार की होगी। किसान चौपाल के आयोजन के दौरान डॉक्यूमेंटेंशन, फोटोगा्रफ, वीडियों क्लीप इत्यादि के संधारण की जवाबदेही संबंधित प्रखण्ड के बीटीएम एवं एटीएम की होगी। निदेश दिया गया कि उपरोक्त दिशा निर्देश में दिनांक 10 नवम्बर 2023 से 15 दिसम्बर 2023 तक जिलें के संबंधित प्रखण्ड के पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा