
भारतीय जनता पार्टी आगामी 13/07/23 को पटना के गांधी मैदान से पैदल चलकर बिधान सभा घेराव करेगी। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी बक्सर ने पटना में पैदल मार्च अभियान के सफलता के लिए जिले में जागरुकता रथ रवाना किया। 1700 सौ करोड़ से बना पुल भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया, शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्ज़ा न देना तथा सुबे में बढ़ते अपराध, हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने सरकार के खिलाफ आगामी 13/07/23 को गांधी मैदान पटना से (11बजे पुरवाहन) पैदल चलकर सभी कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और राज्य के शिक्षकगण बिधान सभा का घेराव करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने बताया की पैदल मार्च में बक्सर जिला से चार हजार कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और शिक्षकों के जानें का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बिजयी हुए माननीय एम.एल.सी. जीवन कुमार जी भी बक्सर परिसदन में एक बैठक कर शिक्षकों की समस्यायों को सुना और उनसे भी गांधी मैदान पटना से पैदल मार्च में शामिल हो कर बिधान सभा घेराव के दिन पटना चलने का आह्वान किया ।रथ को किला मैदान बक्सर से किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राय ने झंडी दिखाकर रवाना किया।रथ को झंडी दिखाने वाले में मुख्य रूप से रंजन तिवारी किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री, श्रीकांत तिवारी जिला महामंत्री किसान मोर्चा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धनंजय राय,पुनम रविदास जिला महामंत्री, श्रीमन्नारायण तिवारी, मनोज पाण्डेय, मिठाई सिंह, धन्नजय राय,धनजी पांडे,अनु मिश्रा, ज्वाला सैनी,भरत प्रधान,तेजप्रताप सिंह उर्फ छोटे, लक्ष्मण शर्मा, सुनील कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।