Fri. Jun 5th, 2026

बक्सर। श्री साई श्रद्धा संस्थान, बक्सर के तत्वाधान में साईं बाबा मंदिर, सतीघाट बक्सर का 17 वा वार्षिक पूजनोत्सव एवं स्थापना समारोह दिनांक 30 जून, 2026 को मनाई जाने वाली कार्यक्रम की रूपरेखा तैयारी हेतु एक आवश्यक बैठक गोला बाजार स्थित निज मकान में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आयकर अधिवक्ता सुरेश संगम व संचालन साईं अजय जी ने की। बैठक उपरांत संस्था के अध्यक्ष सुरेश संगम जी ने बताया कि जैसा कि शिर्डी के साईं बाबा की तर्ज पर बक्सर में सती घाट पर स्थापित साई मंदिर में पिछले 16 वर्षों से पूजा अर्चना होती आ रही है। जिसका प्रत्येक वर्ष 30 जून को वार्षिक पूजन उत्सव एवं स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। जहां जिले व आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में साईं भक्त आते हैं और दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने बताया की स्थापना- काल से अब-तक समय-समय पर शहर जिले के कई साईं भक्त मंदिर के व्यवस्था वह विकास कार्यों में अपना हाथ बटाते आ रहे हैं और आज सौभाग्य है कि सेवा करने का और अवसर मुझे भी मिल रहा है। वहीं संस्था के कोषाध्यक्ष चंदन गुप्ता जी ने बताया सुबह 6:00 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा जो देर रात्रि तक चलेगा जिसमें जलाभिषेक, विशेष पूजन हवन, पालकी यात्रा, भजन कीर्तन, और संध्या में विशेष महा आरती का आयोजन किया गया है। त तदुप्रान्त प्रसाद का वितरण होगा। वही संचालन कर रहे अजय जी ने अपील किया कि इस उत्सव में अधिक से अधिक शहर और समाज के लोग अपने हिस्सेदारी व सहयोग बनाए रखें ताकि कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हो सके। उक्त बैठक में मुख्य रूप से साईं शशि वर्मा, राजू श्रीवास्तव, इंद्र कुमार, नागेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद, राज जायसवाल, सुदर्शन जी, राज मुनि, राज अरोड़ा, इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!