Sat. Jun 6th, 2026

पंचायतवार सहयोग शिविर की सूची निम्नवत हैः-

इटाढी प्रखंड अंतर्गत चिलहर पंचायत, राजपुर प्रखंड अंतर्गत रसेन एवं राजपुर पंचायत, चैसा प्रखंड अंतर्गत सरेंजा पंचायत, डुमराँव प्रखंड अंतर्गत अटाँव एवं छतनवार पंचायत, सिमरी प्रखंड अंतर्गत दुल्लहपुर एवं सहियार पंचायत, ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत भदवर एवं बराढी पंचायत, चक्की प्रखंड अंतर्गत जवही दियर पंचायत, नावानगर प्रखंड अंतर्गत नावानगर एवं भदार पंचायत, चैगाई प्रखंड अंतर्गत मुरार पंचायत एवं केसठ प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत में पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 01:00 बजे तक सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा।

बक्सर प्रखंड अंतर्गत खुटहाँ एवं उमरपुर पंचायत, चैसा प्रखंड अंतर्गत बनारपुर पंचायत, इटाढी प्रखंड अंतर्गत कुकुढा पंचायत, राजपुर प्रखंड अंतर्गत मगराँव एवं खीरी पंचायत, डुमराँव प्रखंड अंतर्गत अरियाँव एवं कोरानसराय पंचायत, सिमरी प्रखंड अंतर्गत काजीपुर एवं कठार पंचायत, चक्की प्रखंड अंतर्गत चन्दा पंचायत एवं चैगाई प्रखंड अंतर्गत चैगाई पंचायत में अपराहन 02:00 बजे से अपराहन 05:00 बजे तक सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा।

प्रत्येक सहयोग शिविर में प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सहयोग शिविर में आम जनता का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान किया जायेगा। शिविर स्थल पर बैठने की व्यवस्था, शीतल पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध रहेगी।

जिला प्रशासन बक्सर जिलें के सभी नागरिकों से अपील करता है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में पहुँचकर अपनी समस्याओं का समाधान अवश्य कराएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!