रामेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में
श्री अविमुक्तेश्वरानंद, शंकराचार्य, जी का आज दिनांक 28 सितंबर 2025 बक्सर में आगमन प्रवचन के द्वारा उक्त बातें कहीं
गाय को हिंदू धर्म में मां का दर्जा दिया गया है और उसे पूजनीय माना गया है गौ सेवा केवल एक धार्मिक कर्तव्य नहीं यह जीवन को सही दिशा में ले जाने का एक साधन है प्राचीन काल में गौ माता की सेवा का महत्व शास्त्रों और पुराणों में बताया गया है केवल गाय केवल धार्मिक महत्व ही नहीं रखती है बल्कि इसके साथ अनेक वैज्ञानिक तथ्यों को भी जोड़ा गया है जो मानव जीवन को सुखी समृद्ध और स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं या यह मानव जीवन के समग्र विकास के लिए आवश्यक है प्राचीन भारत की अर्थव्यवस्था और जीवन शैली गाय पर आधारित थी गाय के दूध दही घी गोबर मूत्र का उपयोग विभिन्न प्रकार से किया जाता था गाय का गोबर घर लेपन खाना पकाने और कृषि के लिए अत्यंत उपयोगी होता था इसके अलावा गाय का दूध और घी न केवल पौष्टिक होता है बल्कि औषधीय गुण से भी भरपूर होते हैं आज के आधुनिक युग में हम इस बात को भूल गए हैं की गाय का महत्व हमारे पूर्वजों के लिए कितना था हम उन चीजों को अधिक महत्व दे रहे हैं जो पर्यावरण और हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है इसलिए गौ रक्षा केवल गाय की सुरक्षा नहीं है बल्कि यह एक स्वस्थ और समृद्ध समाज के लिए की नींव रखने का काम करती है गौ सेवा से सभी मनोकामना पूर्ण होती है भगवान शिव और माता पार्वती ने कहा था कि गौ सेवा करने वाले व्यक्ति को सभी व्यवस्था प्राप्त हो जाती है वह जो चाहते हैं गौ सेवा करने से व्यक्ति को धन पुत्र विद्या और सुख की प्राप्ति होती है
श्री शंकराचार्य ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परिस्थिति में गांय के विनाश करने वालों के साथ ना हम हैं ना हमारी परंपरा इसके लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए हम सभी एकजुट होकर तैयार हो जाए कार्यक्रम के आयोजन करने वाले समाजसेवी संतोष पाठक ने कहा कि स्वामी जी का आगमन से हम सभी अत्यंत ही प्रसन्न एवं अच्छे संस्कार अच्छे विचार मिला है जिसे हम सब अपने एवं समाज के वर्गों में फैलाने का काम करेंगे इस अवसर पर बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि गौ रक्षा के लिए हम आने वाले विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाएंगे और पार्टी सहित अपने उच्चासिनमंचों पर रखने का काम करेंगे गौ रक्षा करके ही हम सभी देश एवं समाज को सुधारे एवं शक्तिशाली बनाने का सपना सरकार करेंगे
पूरे कार्यक्रम का बक्सर में कार्यक्रम का विधिवत आयोजन करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मनोज पांडे ने कहा कि शंकराचार्य जी का आगमन विगत कुछ महीने पहले भी बक्सर में हुआ था जिसे हम सभी बखूबी लाभ उठाएं आज के कार्यक्रम में प्रथम बार रामेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जिस तरह से लोग और समाज को एक साथ एक सूत्र में बांधकर अपने पुरखों की रखवाली के लिए जो भी संकल्पित चीज है उसे आज हम सबों को सीखने का जो काम किया शंकराचार्य जी के हम सभी आभारी हैं और आज बक्सर की धरती धन्य हो गई की साक्षात महादेव के प्रांगण में शंकराचार्य जी पहुंचे जिसे हम सभी रूबरू हुए सारे अपने साथियों को एक स्वर में साधुवाद दिया जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत किया उक्त कार्यक्रम में संजय कुमार पांडे कामेश्वर पांडे भीरगुनाथ तिवारी रवि श्रीवास्तव सन्यासिश वर्धन अनिल उपाध्याय मुन्ना पांडे राम प्रसाद द्विवेदी शिवाकांत मिश्रा रोहित उपाध्याय विनोद ओझा महेंद्र चौबे अशोक मिश्रा सहित हजारों लोग उपस्थित होकर स्वामी जी के वाणी से सीख लिए रामेश्वर मंदिर प्रांगण पहुंचने पर ढोल नगाड़े के साथ में महावीर जी के झंडा लेते हुए भक्त जनों ने जयकारा के साथ में स्वागत अभिनंदन किया l