Sat. Apr 18th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।*

*आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत 05 लाख प्रति परिवार प्रतिवर्ष मुफ्त चिकित्सा की सुविधा आयुष्मान कार्ड से प्रदान की जाती है। बक्सर जिला के 1187600 लाभार्थी इस योजना अंतर्गत चयनित हुए है। इसमें 519000 लाभार्थियों का कार्ड बन गया है। लगभग 6.50 लाख लाभार्थियों का कार्ड बनाना सभी शेष है।*

*जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि यदि किसी सहज वसुधा केन्द्र पर कर्मी समय पर केन्द्र पर नहीं पहुँचते है तो उस स्थिति में उनके विरुद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज करने की कारवाई की जाएगी।*

*दिनांक 18.07.2024 से दिनांक 31.07.2024 तक विशेष अभियान चलाकर शत प्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही 250 जन वितरण प्रणाली केन्द्रों पर सहज वसुधा केन्द्र के ऑपरेटर के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है।*

*जिला पदाधिकारी द्वारा बक्सर जिला के सभी आमजनों से अपील किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस पखवाडे़ में आकर अपना आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करेंगे।*

*बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर, जिला कार्यक्रम समन्वयक बक्सर, जिला आई0टी0 प्रबंधक, जिला प्रबंधक एवं जिला समन्वयक, वसुधा केन्द्र के साथ वीडियों कॉन्फ्रेसिंग द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!