पंजाब नेशनल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बक्सर में पूर्व के सफल प्रशिक्षणार्थियों जो अपना स्वरोजगार कर रहे हैं उन्होंने अपनी सफलता को संस्थान में चल रहे 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट के प्रशिक्षणार्थियों के बीच अपना अनुभव साझा किया जिसमें संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त सफल उद्यमी श्रीमती प्रियंका देवी (ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट) ममता कुमारी (महिला वस्त्र निर्माण) गीता देवी ( मशरूम उत्पादन ) पिंकी कुमारी (ब्यूटीपार्लर मैनेजमेंट ) उमेश प्रसाद (पोल्ट्री) राकेश कुमार (डेयरी फार्मिंग) उपस्थित रहे। यह प्रोग्राम वर्ल्ड स्किल डे के तहत आयोजित किया गया । इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक श्री सतीश कुमार जी ने सभी सफल उद्यमियों से उनके कार्यकलापों के बारे में जानकारी ली एवं उन्हें बैंक से किसी भी प्रकार की मदद के लिए आमंत्रित किया ।इस अवसर पर संस्थान को सजाया गया एवं सफल उद्यमी को सम्मानित भी किया गया।