Fri. Apr 17th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से यातायात प्रबंधन से संबंधित बैठक किया गया।

टोल प्लाजा से एक लेन में कतारबद्ध तरीके से गाड़ी छोड़ने का निर्देश प्रबंधक टोल प्लाजा को दिया गया। वीर कुंवर सिंह सेतु पुल पर यदि कोई वाहन खराब हो जा रहा है तो क्रेन के माध्यम से हटवाने का निर्देश दिया गया। साथ ही गोलंबर के आस पास के क्षेत्र में ही 24X7 क्रेन की उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया गया।

प्राप्त सुचना अनुसार उत्तर प्रदेश के तरफ जाने वाले ट्रक चालकों द्वारा टैक्स/चालान से बचने हेतु वाहन नंबर प्लेट ढक दिया जाता है या नंबर प्लेट को पेंट कर दिया जाता है ऐसे ट्रैकों पर जिला परिवहन पदाधिकारी को जांच करते हुए जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया।

मोटरयान निरीक्षक द्वारा वाहनों की जांच सड़क पर न करके सड़क के किनारे या उपयुक्त स्थल जहां जाम की समस्या उत्पन्न न हो वैसे स्थल पर करने का निर्देश दिया गया।

पुलिस उपाधीक्षक यातायात को गोलंबर से सिंडिकेट भाया बाईपास ज्योति चौक तक वाहनों की पार्किंग हेतु उपयुक्त स्थल चिन्हित कर पार्किंग कराने का निर्देश दिया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को एक विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!