विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा व्यवहार न्यायालय, बक्सर के प्रांगण मे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री काजल झाम्ब कि अध्यक्षता में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया । इस अवसर पर बक्सर न्यायमंडल के न्यायाधीश, विद्वान अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मी , एलएडीसी के सदस्य, अधिकार मित्र ( पीएलभी) सभी को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झाम्ब ने तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई । शपथ कार्यक्रम के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर हम सभी को यह शपथ लेना है कि हम सभी किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नही करेंगे। उन्होंने कहां की हम सभी को अपने परिवार, परिजन अपने आसपास के लोगो को भी तंबाकू के सेवन नहीं करने की शपथ दिलानी होगी एवं उन्हें जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को न्यायालय परिसर को तंबाकू मुक्त रखने होगा। उन्होंने कहा कि हमसभी को जो भी लोग हमारे आसपास तंबाकू का सेवन कर रहे हैं उन लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में बताना होगा। कि किस प्रकार तंबाकू हमारे जीवन को प्रभावित करता है। तंबाकू के सेवन से मुंह का कैंसर भी होता है ।और यह हमारे स्वास्थ्य को हमारे मन मस्तिष्क को प्रभावित कर हमें बीमार बना देता है इसलिए मैं आप सभी अपील करती हूं , कि आप भी अपने आसपास के लोगों को तंबाकू सेवन नहीं करने के प्रति जागरूक करें । वही इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार कि सचिव, श्रीमती नेहा दयाल, अवर न्यायाधीश ने कहा कि माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में आज हम सभी ने तंबाकू के सेवन नहीं करने की शपथ ली है। मैं बक्सर न्यायालय कर्मियों, विद्वान अधिवक्तागण अधिकार मित्रों , साथ ही साथ जिलेवासियों से अपील करती हूं कि तंबाकू का सेवन नहीं करे एवं आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के शुभ अवसर पर यह शपथ ले कि आज से तंबाकू का सेवन नहीं करगे। उन्होंने कहा कि आज हम सबके लिए यह प्रेरणा का दिन है कि हम अपने आप को अपने समाज को तंबाकू से मुक्त करें। उन्होंने कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं तंबाकू हमारे लिए कितना नुकसान दायक है । यह हमे मानसिक आर्थिक और शारीरिक रूप से कमजोर बनाता है। इसके सेवन से हमें कैंसर होने की संभावना प्रबल रहती है। और यदि कैंसर हो गया तो पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है। इसलिए हमसभी को आज तंबाकू सेवा नहीं करने की शपथ लेनी चाहिए । साथ ही साथ अपने आसपास के लोगों को भी तंबाकू के सेवन नहीं करने की शपथ दिलानी चाहिए इससे हम सभी एक स्वस्थ समाज और एक स्वस्थ और तंबाकू मुक्त समाज का निर्माण कर सकेंगे। उन्होंने न्यायालय परिसर सहित अपने आसपास के छेत्र को तंबाकू मुक्त रखने की अपील की। मौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, प्रथम श्री उदय प्रताप सिंह, पोक्सो न्यायालय की स्पेशल जज अमित कुमार शर्मा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री सुनील कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवेश कुमार, अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्री भोला सिंह, व्यवहार न्यायालय के प्रभारी प्रशासन राजीव कुमार, वरिये लिपिक कौशलेंद्र कुमार ओझा, पूर्णेन्दु कुमार दुबे,अनीश कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता, चंद्रकला वर्मा, विष्णु दत्त द्विवेदी, आदि सहायक सुधीर कुमार, दीपेश दीपक कुमार कुमार, सुमित कुमार, सुनील कुमार, विधि स्वम सेवक, कविंद्र पाठक बृजेश कुमार विवेक कुमार सहित सभी न्यायालय कर्मी उपस्थित थे।