Tue. Sep 15th, 2026

बक्सर – सदर प्रखंड स्थित संयुक्त कृषि भवन,बक्सर के सभागार में दिन शनिवार को थोक उर्वरक बिक्रेताओं की बैठक आयोजित कर गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने की। डीएओ श्री मनोज कुमार ने कहा कि उर्वरक विभाग द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही बिक्री होगा। निर्धारित मूल्य से अधिक बिक्री होने पर जीरो टॉलरेंस नीति के अनुसार सम्बंधित बिक्रेताओं पर उर्वरक अधिनियिम 1985 के तहत कठोर कार्रवाई जायेगी। आगे उन्होंने कहा कि आगामी खरीफ मौसम में किसानों को उर्वरक की किल्लत न हरे इसके लिए कृषक अपने खेतों की मिट्टी अवश्य जॉंच करा लें। थोक बिक्रेताओं को उर्वरक वितरण के सम्बंध में डीएओ श्री मनोज कुमार ने स्पष्ट निदेश दिया कि कृषि विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरुप उर्वरक की आपूर्ति ससमय खुदरा उर्वरक बिक्रताओं को ऑनलाईन ट्रान्सजैक्शन के माध्यम से करेंगे। सम्बंधित थोक उर्वरक बिक्रेता उर्वरक आपूर्ति एवं वितरण सम्बंधी पूर्णतः जानकारी जिला कृषि कार्यालय में गठित उर्वरक नियंत्रण कोषांग में अवश्य रुप से देंगे, जिससे कृषकों को उर्वरक उपलब्धता की जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!