Mon. Sep 14th, 2026

जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचना के अनुसार रबी विपणन मौसम 2022-23 में राज्य के किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं अधिप्राप्ति करने हेतु दिनांक 20 अप्रैल 2022 से 31 मई 2022 तक अवधि निर्धारित है। भारत सरकार के द्वारा रबी विपणन मौसम 2022-23 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015/- रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। गेहूं की खरीद पंचायत स्तर पर चयनित प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्सों) तथा प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडलों द्वारा की जाएगी। प्रत्येक रैयत कृषक से अधिकतम 150 क्विंटल तथा गैर रैयत कृषक से अधिकतम 50 क्विंटल गेहूं का खरीद की जाएगी और खरीद के 48 घंटों के भीतर उनके बैंक खातों में पूरी राशि PFMS के माध्यम से हस्तांतरित कर दी जाएगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ लेने के लिए किसानों से अनुरोध है कि कृषि विभाग के पोर्टल https://dbtagriculturebihar.gov.in पर लॉग इन कर अपनी भूमि एवं बैंक खाता संबंधी सभी सूचनाएं अद्यतन सत्यापित करते हुए अपनी सुविधानुसार स्थान समय एवं तिथि का चयन करें। साथ ही कोई भी किसान किसी भी पैक्स या व्यापार मंडल पर गेहूं की बिक्री कर सकते हैं। गैर रैयत कृषक को स्व-जनित घोषणा पत्र डाउनलोड कर किसान सलाहकार/वार्ड सदस्य से प्रति हस्ताक्षरित करा कर क्रय केंद्रों पर जमा किया जाएगा। गेहूं अधिप्राप्ति कार्य में कठिनाई/शिकायत होने पर विभागीय टोल फ्री नंबर 18001800110 (सुगम) पर 24×7 संपर्क किया जा सकता है तथा कार्यालय जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर के यहां मोबाइल नंबर 9877295739 एवं 9572574100 पर संपर्क किया जा सकता है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!