
रबी फसल कटने का कार्य समाप्ति पर है। फसल अवशेष (गेहूं का डंठल) को न जलाने हेतु पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है एवं हो रहे नुकसान से सभी किसान भाइयों को अवगत कराया जा रहा है। प्रचार प्रसार करने के पश्चात भी प्रक्षेत्र भ्रमण के क्रम में पाया जा रहा है कि किसानों द्वारा फसल अवशेष (गेहूं का डंठल) खेतों में जलाया जा रहा है। किसान भाइयों से अनुरोध है कि फसल अवशेष प्रबंधन (गेहूं का डंठल) खेतों में न जलाएं वैसे किसान जो पराली जलाते हैं। उन्हें चिन्हित किया जा रहा है एवं उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी संबंधित किसानों एवं उनके परिवार के सदस्यों का आईडी ब्लॉक कर कृषि विभाग एवं अन्य विभाग से मिलने वाली योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा।