Sat. Jun 6th, 2026

आत्मा द्वारा आयोजित दो दिवसीय किसान मेला सम्पन्नदिनांक 22 एवं 23 मार्च को किला मैदान में मेला का किया गया आयोजनबक्सर: सदर प्रखंड स्थित किला मैदान,बक्सर में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा),बक्सर द्वारा दो दिवसीय किसान मेला का समापन दिन बुधवार को हो गया। किसान मेला के दूसरे दिन किसानों द्वारा लाये प्रदर्शो का चयन कर पुरस्कृत किया गया। किसानों से मंगाये गये प्रदर्शो को कुल छः वर्गो में बॉंटा गया था, जिसमें सब्जी वर्ग में फूलगोभी, पतागोभी, बैगन, टामाटर, मिर्च,आलू,लौकी,सेम,करैला, पॉली हाउस उत्पादित सब्जी वर्ग में शिमला मिर्च,टमाटर, यूरोपियन सब्जी वर्ग में ब्रोकली, मशरुम वर्ग में ओयस्टर/बटन, फल वर्ग में केला, पपीता,बेर,नींबू, फूल वर्ग में गेंदा, क्राईसनथेमम, गुलाब, जरबेरा शामिल है। जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक,आत्मा श्री मनोज कुमार ने बताया कि विभिन्न प्रखंडों से उक्त प्रदर्शो को मंगाने हेतु दिनांक 22 मार्च को किसान मेला के प्रथम दिन किसानों का जिला के अंदर परिभ्रमण कराया गया था, जिसमें उपरोक्त वर्गो में उत्कृष्ट उत्पादन करने वाले एक से बढ़कर एक कृषकों ने भाग लिया। किसानों द्वारा अनेकों प्रदर्श की प्रवृष्टि किसान मेला में कराई गई। किसानों के प्रदर्श के मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल का गठन किया गया था, जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र,सहायक निदेशक,उद्यान, सहायक निदेशक,पौधा संरक्षण एवं जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक,आत्मा शामिल थे। जिसके निर्णय उपरांत मशरुम वर्ग में प्रथम पुरस्कार आचार्य सुनिल साक्षी,नंदन, डुमरॉंव, द्वितीय पुरस्कार दशरथ सिंह,ग्राम-कठार,प्रखंड सिमरी तथा तृतीय पुरस्कार श्रीमती रंजिता देवी,ब्रम्हपुर, फूल वर्ग में प्रथम पुरस्कार अशोक माली,बड़का गॉंव,प्रखंड-बक्सर, द्वितीय पुरस्कार अमित कुमार सिंह,ग्राम-कठार,प्रखंड-सिमरी, तृतीय पुरस्कार विक्की माली,ब्रम्हपुर तथा श्यामनारायण प्रसाद,ग्राम-चुरामनपुर,प्रखंड-बक्सर, फल वर्ग में प्रंथम पुरस्कार श्री अमित कुमार सिंह, ग्राम-कठार,सिमरी व कमलेश पाण्डेय,ग्राम-गेरुआबॉंध,इटाढ़ी, द्वितीय पुरस्कार उमानाथ सिंह,धरहरा,डुमरॉंव, सुनिल सिंह, धरहरा,डुमरॉंव, व गौरीशंकर सिंह,इटौन्हा,इटाढ़ी, तृतीय पुरस्कार कपिलमुनी पाण्डेय,ठोरी पाण्डेयपुर,चौंगाई, लालबिहारी दूबे,ग्राम-दखिनॉंव,डुमरॉंव, व कमलेश कुमार सिंह, भटौली,नावानगर, पॉली हाउस उत्पादित सब्जी वर्ग में प्रथम पुरस्कार कमलेश पाण्डेय,गेरुआबॉंध,इटाढ़ी, द्वितीय पुरस्कार प्रकाश कुमार,रामपुर,बक्सर, तृतीय पुरस्कार मानवेन्द्र नाथ राय, यूरोपियन सब्जी वर्ग में प्रथम पुरस्कार बिरेन्द्र सिंह,धेनुआडीह,केसठ, द्वितीय पुरस्कार प्रिंस सिंह, इन्दौर,इटाढ़ी, सब्जी वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्रिंस सिंह,इन्दौर,इटाढ़ी, द्वितीय पुरस्कार वशिष्ठ नारायण राय,सौरी,चौसा, गुलाब यादव,तिलक राय के हाता,सिमरी व अनिल कुमार राय,गंगौली,सिमरी, तृतीय पुरस्कार धनराज सिंह,चुरामनपुर, कमलेश पाण्डेय,गेरुआबॉंध,इटाढ़ी, सुधीर कुमार सिंह,दलसागर,बक्सर, सुमित कुमार राय,मानिकपुर,सिमरी, जयप्रकाश राय,नॉंट,बक्सर, महेश पाण्डेय,ओझवलिया,ब्रम्हपुर,संतोष कुमार सिंह,छोटकी कोठिया सिमरी, शैलेन्द्र ओझा,रघुनाथपुर,ब्रम्हपुर, रामनिवास सिंह,सिकरौल,चौसा व भागमनी देवी,पोखरहॉ टोला,ब्रम्हपुर का चयन किया गया है। किसान मेला के दौरान कृषि विभाग एवं पब्लिक एकादस के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया। डीएओ श्री मनोज कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता से किसानों में बेहतर उत्पादन करने की भावना जागृत होगी। किसान मेला समापन के मौके पर बीएओ अभय कुमार, दिलीप कुमार सिंह,अमीरचन्द्र राम, अरुण प्रसाद,कृष्णमोहन चौधरी, प्रभारी उप परियोजना निदेशक विकास कुमार राय, आत्माकर्मी रघुकुल तिलक, दीपक कुमार, त्रिपुरारीशरण सिन्हा सहित सभी प्रखंडों के बीटीएम,एटीएम,कृषि समन्वयक तथा किसान सलाहकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!