कायस्थ परिवार के प्रदेश संयोजक अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव को पुनः कायस्थ परिवार का प्रदेश संयोजक एवं भाजपा अधिवक्ता मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर कायस्थ समाज के द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्प माला देकर सम्मानित किया गया
बता दें की सुमन श्रीवास्तव को एक बार फिर दोनों पदों पर मनोनीत किया गया है जिससे कायस्थ समाज में खुशी का माहौल बना है तथा उनके द्वारा अपने समाज के लोगों की एक जुटता एवं प्रतिष्ठा को बरकरार रखने के लिए जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक उठाने को लेकर हमेशा प्रयासरत रहते हैं तथा अपने संगठन के समर्पित रहते हैं जिसको लेकर कायस्थ समाज के लोगों के द्वारा श्री श्रीवास्तव को बधाई एवं स्वागत किया गया। वहीं सुमन श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि मैं समाज के लिए हमेशा समर्पित हूं और आगे भी रहूंगा और अपने समाज के लोगों को एकजुट होकर अपने सम्मान की रक्षा करने के लिए संदेश दिया तथा सबका आभार प्रकट किया।
खुशी इजहार करने एवं बधाइयां देने वालों में मुख्य रूप से कायस्थ समाज के रामेश्वर प्रसाद वर्मा, पी सी मेहता , राजेश सिन्हा, वैदेही श्रीवास्तव, सत्यम श्रीवास्तव सौरभ सिन्हा अनील कुमार श्रीवास्तव आकाश श्रीवास्तव पवन श्रीवास्तव रामकृपाल श्रीवास्तव जय प्रकाश सिन्हा प्रिंस कुमार श्रीवास्तव सुनील सिन्हा के साथ साथ समाज के अन्य लोगों ने अपनी अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।