Tue. Apr 28th, 2026

पारा विधिक स्वयंसेवकों ने विश्व पर्यटन दिवस पर एकदिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बक्सर की सचिव नेहा दयाल के मार्गदर्शन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पारा विधिक स्वयंसेवकों शत्रुघ्न सिन्हा, सुरेन्द्र पाण्डेय एवं शिवदयाल पाण्डेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 27सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इससे सांस्कृतिक समझ का बढ़ावा एवं उस क्षेत्र में प्रचलित प्रथाओं का बढ़ावा भी मिलता है। इसके साथ पर्यटन से राष्ट्रीय एकता की मजबूती के साथ साथ आर्थिक विकास भी होता है। बक्सर में ऐसे अनेक ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल हैं,जो पर्यटन के क्षेत्र में विकास की लंबी लकीर खींच सकते हैं। बक्सर जिला में स्थित चौसा गढ़,बक्सर किला,नौलखा मंदिर, रानी कुंआ, कथकौली मैदान,माता अहिल्या मंदिर, पंचकोसी परिक्रमा स्थली,बसांव मठिया,वेदशिरा आश्रम, राजपुर गढ़,देवढ़िया सूर्य मंदिर, डुमरांव में बांके बिहारी मंदिर सहित अन्य स्थल पर्यटन की दृष्टिकोण से अत्यंत ही महत्वपूर्ण है।सभी ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलो पर पर्यटन दिवस की जानकारी के साथ ही डालसा द्वारा योजनाओं की जानकारी संबंधित करपत्रक भी वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!