
आज दिनांक 02 फरवरी 2021 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में नये नगर पंचायत के गठन हेतु आपति के निराकरण हेतु बैठक कार्यालय कक्ष में आहूत की गई। बैठक में सभी आपतियों पर विमर्शोपरान्त आपतियों का निराकरण करके प्रस्ताव भेजने की अनुशंसा की गई। सभी प्रस्ताव भविष्य में विकास को देखते हुए भेजा गया। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर श्री योगेश कुमार सागर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, जिला कल्याण पदाधिकारी-सह-प्रभारी विकास शाखा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर/डुमराँव उपस्थित थे।