
आज दिनांक 25 जनवरी 2021 को 11वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर नगर भवन बक्सर में आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी मतदातओं को इस अवसर पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सजग मतदाता ही देश का भविष्य तय करते हैं। सभी मतदाता को सशक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक रहने का भी संदेश दिया गया। उन्होंने वैसे सभी वयस्क नागरिक जिनकी आयु 18 वर्ष हो गई और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं कराया है, से अपील करते हुए कहा कि वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवावें। आज से मतदाता पहचान पत्र डिजिटल तरीके से उपलब्ध कराये जाने के कार्य की भी शुरूआत होने की जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने पुरूष की अपेक्षा महिला मतदाताओं का कम नाम मतदाता सूची में दर्ज होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस संबंध में सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि पुरूष एवं महिला मतदाता के संख्या में अंतर कम से कम हो सके। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय के द्वारा मतदाताओं को शपथ भी दिलाई श्हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।श् कार्यक्रम में बेहतरीन कार्य करने वाले बी0एल0ओ0 को सम्मानित किया गया। इनके नाम एवं पदनाम हैं- 199-ब्रह्मपुर विधान सभा क्षेत्र के 244-उत्क्रमित मध्य विद्यालय योगियाँ (ब0भा0) के प्रखण्ड शिक्षक कमलदेव प्रसाद, 200-बक्सर विधान सभा क्षेत्र के 58- नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय बक्सर (कमरा सं0-02) की श्रीमती रंजीता कुमारी (आँगनबाड़ी सेविका), 201-डुमराँव विधान सभा क्षेत्र के 60-मध्य विद्यालय नंदन उतर भाग के प्रखण्ड शिक्षक श्री कृष्ण कुमार एवं 202-राजपुर विधान सभा क्षेत्र के 330-कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर टोला, कैथहर कला (प0 भाग) की श्रीमती आरती देवी आँगनबाड़ी सेविका। इसके साथ ही बारह नये मतदाता को मतदाता पहचान पत्र जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी डुमराँव, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्तागण एवं विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।