Tue. Apr 28th, 2026

सिविल कोर्ट बक्सर में अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव को दूसरी बार भाजपा अधिवक्ता मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं के द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्प माला देकर सम्मानित किया गया

बता दें की सुमन श्रीवास्तव के द्वारा पूर्व काल में अधिवक्ताओं के प्रति प्रेम स्नेह एवं अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर उठाने को लेकर अधिवक्ताओं के द्वारा उनको बधाई एवं स्वागत किया गया। वहीं सुमन श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ प्रदेश संयोजक माननीय विंध्याचल राय जी एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन को पुनः अधिवक्ता मंच के जिलाध्यक्ष का दायित्व देने पर आभार प्रकट किया है साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अधिवक्ताओं के लिए समर्पित थे और हूं और रहूंगा साथ ही साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं कि मुकदमे एवं कानुनी सलाह को नि:शुल्क सेवा प्रदान करूंगा। तथा संगठन को ईमानदारी पूर्वक मजबूत करने में सहयोग करूंगा।

खुशी इजहार करने एवं बधाइयां देने वालों में मुख्य रूप से सिविल कोर्ट के लोक अभियोजक श्री केदारनाथ तिवारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा एवं अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी पांडे शशी भूषण राय, मनोज कुमार श्रीवास्तव जावेद अख्तर संजय पांडे अजय कुमार तिवारी गोपाल चौधरी, सुरेंद्र कुमार सिंह मोo अजहर सुशील पाठक के साथ-साथ सैकड़ो अधिवक्ता ने अपनी अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!