Sat. Jun 6th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में Planning Area Authority Buxar के गठन से संबंधित बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। बैठक में बक्सर शहर एवं इसके आस पास स्थित ऐसे क्षेत्र जो शहरीकरण की क्षमता रखते हो वैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को समेकित एवं सुनियोजित रूप से विकसित करने के उद्देश्य से मास्टर प्लान तैयार करने पर चर्चा की गई। मास्टर प्लान प्रयोजनार्थ बक्सर आयोजना क्षेत्र का सीमांकन किया गया है। इस आयोजना क्षेत्र का क्षेत्रफल 258.57 वर्ग कि0मी0 है, जिसमें बक्सर नगर परिषद 10.56 वर्ग कि0मी0 शहरी क्षेत्र एवं शेष ग्रामीण क्षेत्रफल 248.01 वर्ग कि0मी0 है। 2011 की जनगणना के अनुसार प्रस्तावित आयोजना क्षेत्र की जनसंख्या 3,51,799 है। इस आयोजना क्षेत्र में एक शहरी प्रशासनिक इकाई (बक्सर नगर परिषद) तथा बक्सर सी0डी0 ब्लॉक के 95 राजस्व गाँव, इटाढ़ी सी0डी0 ब्लॉक के 15 राजस्व गाँव एवं चौसा सी0डी0 ब्लॉक के 19 राजस्व गाँव मिलाकर कुल 129 राजस्व गाँव शामिल है। इस आयोजना क्षेत्र की चौहदी उतर पूर्वी भाग में बक्सर सी0डी0 ब्लॉक के मुगरौल, उमरपुर, दियारा, दुधार चक, मझरिया, अर्जुनपुर, अहिरौली, सारिमपुर, बक्सर नगर परिषद के उतरी-पश्चिम सीमा से होते हुए बिविगंज, थोरा, किरटपुरा, लछमीपुर से होते हुए पश्चिमी भाग में मिसरौलिया तक। दक्षिण पूर्वी मार्ग में इटारही सी0डी0 ब्लॉक के पकड़ी, खटिवा, सिकटौना, जहानपुर, अतरौना, बक्सर सी0डी0 ब्लॉक के करहँसी, चौसा सी0डी0 ब्लॉक के चुन्दी से होते हुये पश्चिमी भाग में बघेलवा तक। पूरब उतरी भाग में बक्सर सी0डी0 ब्लॉक के मिसरौलिया, सोनबरसा, जगदारा, कोठिया, बेलौर, बरूणा, बसौली, निधुआ, बभानी, ईटराही सी0डी0 ब्लॉक के पसहारा खनता, जलवासी से होते हुए दक्षिणी भाग में ईटराही तक। पश्चिम उतरी भाग में चौसा सी0डी0 ब्लॉक के हादीपुर, बहादुरपुर, चौसा, नरबतपुर, नारायणपुर, खिलाफतपुर, बनरपुर, शिकरौर, अखौरीपुर से होते हुए दक्षिणी भाग में कनक नारायणपुर तक। इस संबंध में विस्तार से सूचना का प्रकाशन विभिन्न समाचार पत्रों में करवाया जाएगा। प्रस्ताव पर आपति देने की अंतिम तिथि 09 फरवरी 2021 निर्धारित की गई है। बैठक में उपस्थित सदर विधायक श्री संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने भी अपने सुझाव दिए। उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष एवं जिला परिषद एवं नगर परिषद के सदस्यगणों ने भी अपने अपने सुझाव को बैठक में रखा। जिला पदाधिकारी महोदय ने सबों से लिखित में अपने सुझाव को देने का आग्रह किया। ताकि सबों पर सम्यक विचार-विमर्श किया जा सके। बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, अंचलाधिकारी बक्सर, चौसा, इटाढी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!