
80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगों को मिलेगी मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल
बक्सर, दिनांक 05 फरवरी 2021 :- बक्सर जिला में मोटर दिव्यांगजनों द्वारा मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने की माँग लम्बे समय से होती रही है। जिला पदाधिकारी बक्सर के मार्गदर्शन में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के प्रयासों से भारत सरकार के एडिप योजना अन्तर्गत बक्सर जिला में छः चरणों में दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल के वितरण हेतु परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस हेतु जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा एक रोस्टर जारी किया गया है। जिला के सभी ऐसे मोटर दिव्यांग जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत या उससे ज्यादा है एवं जिनकी मासिक आय 15000/- रूपये से ज्यादा नहीं हैं, वो इस प्रशिक्षण शिविर में अवश्य भाग लें। शिविर में पहचान पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, फोटो, आय प्रमाण पत्र, लाना आवश्यक है। सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा अधिक से अधिक दिव्यांगों के शिविर में भाग लेकर लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है। दिव्यांगजन अधिक जानकारी के लिए बुनियाद केन्द्र बक्सर एवं डुमराँव से सम्पर्क कर सकते है। प्रखण्ड कार्यालय परिसर राजपुर में परीक्षण तिथि 17.02.2021 को चौसा एवं राजपुर प्रखण्ड के दिव्यांगजन सम्मिलित होंगे। बुनियाद केन्द्र बक्सर में परीक्षण तिथि 18.02.2021 को बक्सर एवं इटाढी के दिव्यांगजन तथा बक्सर अनुमण्डल के छुटे हुए सभी दिव्यांगजन। प्रखण्ड कार्यालय परिसर सिमरी में परीक्षण तिथि 19.02.2021 को सिमरी एवं चक्की प्रखण्ड के दिव्यांगजन सम्मिलित होंगे। प्रखण्ड कार्यालय परिसर नावानगर में परीक्षण तिथि 20.02.2021 को नावानगर एवं केसठ प्रखण्ड के दिव्यांगजन सम्मिलित होंगे। प्रखण्ड कार्यालय परिसर ब्रह्मपुर में परीक्षण तिथि 22.02.2021 को ब्रह्मपुर एवं चौगाईं प्रखण्ड के दिव्यांगजन सम्मिलित होंगे। बुनियाद केन्द्र डुमराँव में परीक्षण तिथि 23.02.2021 को डुमराँव प्रखण्ड के दिव्यांगजन तथा डुमराँव अनुमण्डल के छुटे हुए सभी दिव्यांगजन सम्मिलित होंगे।