
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में आपूर्ति (PDS) चयन समिति की बैठक कार्यालय कक्ष में आहूत की गई। बक्सर अनुमण्डल अन्तर्गत कुल 26 रिक्तियों के विरूद्ध 20 अनुज्ञप्ति के लिए नामों की अनुशंसा की गई। महिला सशक्तीकरण हेतु सरकार के निर्देश के अनुसार दिए गए मागदर्शिका के अनुरूप 20 में से कुल 07 जीविका संगठन की दीदियों को अनुज्ञप्ति देने की अनुशंसा जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर श्री योगेश कुमार सागर, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार रजक, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर श्री कृष्ण कान्त उपाध्याय उपस्थित थे।