Sat. Jun 6th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर ने सेविका/सहायिका के चयन से संबंधित अनियमितता की शिकायत हेतु विशेष व्हाटसअप नम्बर 6201069617 एवं सामान्य मोबाइल नम्बर 9473003960, 8797600372 जारी किया है। ये नम्बर जिला शिकायत एवं अनुश्रवण कोषांग के हैं। इसके साथ ही पारदर्शी तरीके से आँगनबाड़ी सेविका/सहायिका के चयन हेतु बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को जिला पदाधिकारी महोदय ने निदेश दिया है कि वे शत-प्रतिशत चयन का पर्यवेक्षण स्वयं करें तथा यह सुनिश्चित करें कि चयन नियमावली एवं नैसर्गिक सिद्धातों को ध्यान में रखकर किया गया है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई0सी0डी0एस0 को सभी प्रखण्ड के कम से कम 10% चयन का पर्यवेक्षण स्वयं करने का निदेश दिया गया है। अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव को 5% चयन का पर्यवेक्षण स्वयं करने का आदेश दिया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय ने प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु सात दिनों का समय निर्धारित किया है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आई0सी0डी0एस0 प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध कराते हुए साप्ताहिक निष्पादन की स्थिति प्रतिवेदित करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!