Sat. Jun 6th, 2026

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने दी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने दिल्ली स्थित 30 एपीजे अब्दुल कलाम रोड आवास पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया।
देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष समस्त देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करे।
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि 75 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का उद्बोधन देश को प्रेरित व प्रोत्साहित करने वाला था। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन से देशवासियों में नई ऊर्जा एवं नवचेतना का संचार किया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि
“21वीं सदी में भारत के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने से कोई भी बाधा रोक नहीं सकती। हमारी ताकत, हमारी जीवटता है, हमारी ताकत, हमारी एकजुटता है। हमारी प्राणशक्ति, राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम की भावना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!