
स्वतंत्रता दिवस पर परियोजना निदेशक,आत्मा ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश
स्वतंत्रता दिवस की पचहतर वी वर्षगांठ पर संयुक्त कृषि भवन में लगाये गए पचहतर पौधे
बक्सर : सदर प्रखंड स्थित संयुक्त कृषि भवन के परिसर में दिन रविवार को 75 वी स्वतंत्रता दिवस के वर्षगांठ पर झंडोतोलन उपरांत जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक,आत्मा श्री मनोज कुमार ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया. डी ए ओ श्री मनोज कुमार ने कहा कि आज के दिन हमलोग राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ मना रहे है. वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदुषण भविष्य के खतरे की घंटी है. इस परिस्थिति में प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण को प्रदूषण रहित बनाने हेतु प्रयासरत रहना होगा. इस परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कृषि विभाग के सभी कर्मियों द्वारा संयुक्त कृषि भवन,बक्सर के परिसर में पौधारोपण किया गया. आगे उन्होंने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रो के समान होता है साथ ही पेड़-पौधे हमारे जीवन में सकारात्मक उर्जा का संचार करते हुए पर्यावरण को संरक्षित करने में अहम भूमिका अदा करते है. इस दृष्टिकोण से सभी लोगो को पौधारोपण करना चाहिए. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. आसा पर्यावरण सुरक्षा के राज्य संयोजक विपिन कुमार ने कहा कि आज के परिवेश में पेड़-पौधों के अनियंत्रित कटाई हो रही है. इस परिस्थिति में प्रत्येक लोगो को जागरूक करते हुए प्रति व्यक्ति अत्यधिक पौधारोपण की जवाबदेही तय करते हुए पौधा लगाना दिनचर्या में शामिल करना होगा, तभी हम वसुंधरा की सुन्दरता को कायम रखते हुए पर्यावरण को संरक्षित कर सकते है.पौधारोपण कार्यक्रम का समन्वय आत्माकर्मी रघुकुल तिलक एवं चन्दन कुमार सिंह द्वारा किया गया. मौके पर सहायक निदेशक पौधा संरक्षण गिरिराज कुमार, सहायक निदेशक,कृषि अभियंत्रण प्रियंका कुमारी, सहायक निदेशक,उद्यान सुपर्णा सिन्हा ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने-अपने विचार रखे. इस मौके पर मापतौल पदाधिकारी,भूमि संरक्षण पदाधिकारी राम दयाल सिंह, परवेज आलम,आत्मा के प्रभारी उप परियोजना निदेशक विकास कुमार राय, कृषि विभाग के कर्मी संतोष कुमार ओझा, राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, विकास कुमार,आनंद कुमार, आत्माकर्मी बालाजी, दीपक कुमार,त्रिपुरारी शरण सिन्हा सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.