Sun. Apr 19th, 2026

हर साल की भांति पुर्व सैनिक संघ, रेलयात्री कल्याण समिति और तुलसी विचार मंच के तत्वावधान में फोर सिजन मैरिज हाल पर विशाल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुर्व सैनिक संघ, रेलयात्री कल्याण समिति और तुलसी विचार मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। समारोह में बक्सर जिला के गणमान्य लोगों के आलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। समारोह स्थल हजारों लोगों से खचाखच भरा हुआ था। होली मिलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था जिसमें ज़िले के चर्चित व्यास कमलवास कुंवर और बलिया के सुरेन्द्र सिंह के बीच दुगोला मुकाबला का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
समारोह में उपस्थित रेलयात्री कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सामाजिक एकता, सामाजिक सौहार्द एवं सद्भावना जागृत होती है।
सैनिक संघ के अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने कहा कि होली मिलन समारोह बिखरे हुए समाज को एक सुत्र में बांधने का एक प्रयास है। जिसमें हमलोग भली-भांति सफल होते दिखाई दे रहे हैं। तुलसी विचार मंच के शैलेश ओझा ने कहा कि होली हमलोगों का धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत है इसको हमें संयोजकों रखना है। समारोह में उपस्थित मुख्य लोगों में डां एस के सैनी,सुभासपा के प्रदेश नेता मोहन श्रीवास्तव,बीजेन्द्र यादव, हरेन्द्र महतो,राजु सिंह मुखिया,कामेन्द्र सिंह, रामबाबू कुशवाहा, मुन्ना चौबे, पंकज पटेल, भाजपा नेत्री प्रतीभा सिंह,सैनिक संघ के हरिशंकर यादव,अनुमंडल अध्यक्ष डुमरांव, शैलेश ठाकुर राजबली यादव,रामराज सिंह, कामख्या पाण्डेय,ललन मिश्रा, प्रमोद सिंह सहित काफी लोग थे।
कार्यक्रम मे भारत भुषण सिंह ब्रह्मपुर के दोनों होनहार बेटों राजभुषण सिंह राजस्व पदाधिकारी और आशीष भुषण सिंह वैज्ञानिक और शेषनाथ सिंह अधिवक्ता के पुत्र प्रोफेसर अखण्ड प्रताप सिंह को विशेष उपलब्धि के लिए अंगवस्त्र और सैनिक संघ का प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!