Sun. Apr 19th, 2026

भाजपा विधि प्रकोष्ठ ( लीगल सेल) के जिला कार्यालय में सभ्यता और संस्कृति के अनुसार पारंपरिक तरीके से बीजेपी लीगल सेल के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में होली मिलन समारोह आयोजित की गयी, जिसमें लीगल सेल के अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर कर होली की शुभकामनाएं दी! समारोह के दौरान लीगल सेल के जिलाध्यक्ष के द्वारा कहा गया कि होली एक ऐसा पर्व है जिसमें सभी लोग आपसी मनमुटाव को भुलाकर एक दूसरे को भाईचारा और प्रेम की डोर में बंधने के लिए प्रेरित करते हैं तथा होली एक आनन्द उत्सव है जो समस्त नकारात्मकताओं पर सकारात्मकताओं के विजय का पर्व है तथा होलीका दहन के दिन पुराने संवत को जलाकर नये संवत का श्रीगणेश किया जाता है! इस समारोह में मुख्य रुप से बंसत कुमार चौबे,अजय कुमार तिवारी, सुरेन्द्र सिंह यादव, सुशील कुमार पाठक, तपेश्वर नाथ चौबे, शशी भूषण राय, राकेश चन्द्र ओझा, विजेंद्र नारायण चौबे, गोपाल कृष्ण सिंह, अश्विन कुमार पाठक, राजु कुमार, रवि शंकर सिंह, विजय मिश्रा, सुचित कुमार पाण्डेय, अवध विहारी राम, हम्मीद राजा, बंझु राम, राजेन्द्र प्रसाद के अलावे अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!