बिहार राज्य जैविक मिशन द्वारा संचालित रविदास बाबा फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा बक्सर जिले में पहला जैविक फल एवं सब्जी का स्थाई बिक्री केंद्र का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी शत्रुधन साहू ,सहायक निदेशक प्रक्षेत्र सह जैविक कोरिडोर योजना के नोडल पदाधिकारी शेखर किशोर,उप परियोजना निदेशक आत्मा बेबी कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में DPMU ऋषभ राज ने उपस्थित किसानों को जैविक उत्पाद के बारे में जानकारी देते हुए जैविक उत्पाद की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मौके पर उपस्थित उप परियोजना निदेशक आत्मा बेबी कुमारी ने उपस्थित किसानों को बताया की जैविक फल एवं सब्जी का स्वाद भी अच्छा होता है और यह सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। कार्यक्रम में मंच संचालन जैविक कोरिडोर योजना के ICS मैनेजर विवेकानंद उपाध्याय ने किया। उद्घाटन के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी ने जैविक खेती करने एवं जैविक फल एवं सब्जी का सेवन करने वाले दोनों प्रकार के लोगों का आह्वाहन किया एवं दोनों के लिए इस माल का उपयोग करने हेतु आग्रह किया। रविदास बाबा फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के निदेशक राकेश कुमार शुक्ला ने बताया की जैविक खेती करने वाले किसानों को अपने उत्पाद पर यदि जैविक होने का विश्वास है तो वह किसान अपने उत्पाद के साथ आये उनके उत्पाद का जाँच होने के साथ साथ एक इकरारनामा होगा उसके पश्चात उनका जैविक फल एवं सब्जी उचित दाम में खरीद लिया जायेगा। इस प्रकार यह जैविक माल जैविक खेती करने एवं जैविक सेवन करने दोनो के लिए लाभदायक है।उक्त जैविक माल नये बस स्टैंड के पास बाईपास रोड पर स्थित है। उक्त कार्यक्रम में बक्सर के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अजय कुमार सिंह, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सहित काफी संख्या में जनता जनार्दन उपस्थित रहे ।