Sat. Jun 6th, 2026

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जिला प्राधिकार, बक्सर के बैनर तले कार्यरत सभी रिमांड अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक -सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम विधिक सेवा सदन भवन में किया गया। मौके पर सभी रिमांड अधिवक्ताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर उन्होंने दिया । साथि ही उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अपील की की वह जिले में कार्यरत न्यायालय के समक्ष बंदियो के रिमांड के समय न्यायालय के समक्ष उपस्थित रहे एवं अव्यस्क बंदी के रिमांड पर विशेष प्रकार से ध्यान दें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी बच्ची महिला के साथ कोई अपराधिक घटना घटती है जिसमें वह 164 का बयान देती है उस समय पीड़ित की मां या पीड़ित का कोई परिवार उसके साथ रहे आदि अनेक कानूनी बातों उसके पहलुओं के बारे में माननीय न्यायाधीश ने सभी रिमांड अधिवक्ताओं को जानकारी दें। इस कार्य हेतु माननीय न्यायाधीश द्वारा एक पैनल बनाया गया है जो जिले के सभी न्यायालय के समक्ष रिमांड के समय उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर रिमांड अधिवक्ता अनिल कुमार दुबे,,अखिलेश्वर दुबे, रीमा कुमारी, कंचन कुमारी, चन्द्रकला वर्मा, कुमार मानवेन्द्र, रंजना कुमारी, कुमारी अरुणिमा आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!