Sun. Sep 13th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण अधिनियम, मद्य निषेध, विधि व्यवस्था, भूमि विवाद, एससी/एसटी ऐक्ट एवं खनन टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।*

जिला पदाधिकारी महोदय ने लोक शिकायत निवारण अधिनियम के समीक्षा के क्रम में जरूरी दिशा निर्देश दिए। सभी लोक प्राधिकार को लोक शिकायत के संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए स्वयं प्रतिवेदन देने एवं उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया।

खनन विभाग की समीक्षा के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में अवैध खनन की रोकथाम के लिए नियमित रूप से छापेमारी करने का निर्देश दिया गया। साथ ही खनन पदाधिकारी को From-K में लाइसेंस का भौतिक सत्यापन करने एवं कितने आवेदन आए हैं और कितने आवेदन पेंडिंग है इसका प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।

मद्य निषेध की समीक्षा के क्रम में सभी हॉट स्पॉट को अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित रूप से जांच करने, छापेमारी करने का निर्देश दिया गया साथ ही नए स्थान जहां पर ऐसे किसी भी तरह की सूचना प्राप्त हो उस पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया और मुखिया एवं जनप्रतिनिधियो के साथ बैठक करते हुए वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए जन जागरूकता के माध्यम से सकारात्मक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। 2 से अधिक मामलों पर जेल गए हुए अभियुक्त जो बेल पर हैं उनका भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया।

*भूमि विवाद के समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी अंचलाधिकारी को संबंधित थानों में नियमित रूप से निर्धारित दिन को बैठक करने एवं उसका प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!