
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण बायो मैट्रिक ।नजीमदजपबंजपवद के माध्यम से सभी प्रखण्डों में दिनांक 15 दिसमब्र 2020 से पुनः शुरू कर दी गई है परन्तु जिला में अभी भी 68747 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है। अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण विभाग एवं प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्गत संयुक्त आदेश के अनुसार दिनांक 01.04.2021 से कोई भी नया अथवा डुप्लिकेट ऑफलाइन दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जाएगा। इस संदर्भ में कार्यान्वय हेतु निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार पटना के द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में बक्सर जिले में 39128 दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया है जिन्हे ऑनलाइन सत्यापन कराते हुए UDID कार्ड निर्गत किया जाना है। ऑनलाइन निबंधन स्वावलग्बन पोर्टल पर किया जाना है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा आदेश निर्गत किया गया है कि दिनांक 17.02.2021 से 03.03.2021 तक पंचायत स्तर पर शिविर के माध्यम से आयुष्मान योजनान्तर्गत गोल्डन कार्ड बनाने हेतु आयोजित शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण एवं सभी दिव्यांगजनों का स्वावलम्बन पोर्टल पर UDID निबंधन का कार्य साथ-साथ संपादित कराना सुनिश्चित किया जाय।