भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व इंदिरा गांधी जी की 39 वी पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई एवं भारत के पूर्व गृह
मंत्री लौह पुरुष स्व0 सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 148 वी जयंती कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई सबसे पहले दोनों महान विभूतियों को पुष्प एवं माल्यार्पण श्रद्धा सुमन अर्पित श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत की गई जिसकी अध्यक्षता बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे ने की अध्यक्षीय भाषण में डॉ पांडे ने कहा कि श्रीमती गांधी ने भारत को विश्व की नंबर वन पटल पर स्थापित करने का काम किया जो कि आज के नेता भूल रहे हैं यह बड़े ही निंदनीय है वही सरदार वल्लभ भाई पटेल जीने बिखरे हुए भारत को एक करने में अपनी अहम भूमिका निभाई इसका परिणाम है आज भारत एक दिखाई दे रहा है उनके कार्य किए गए कार्यों पर हम सब चलकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं
श्रद्धांजलि सभा में बक्सर सदर कांग्रेस विधायक माननीय संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी जी दोनों महान विभूतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमती गांधी देश की नहीं विश्व की ऐसी महिला शख्स थी जिन्होंने एकता और अखंडता के लिए अपने शहादत दी वही राजपुर के कांग्रेस विधायक श्री विश्वनाथ राम जी ने सरदार वल्लभभाई पटेल एवं श्रीमती इंदिरा गांधी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमती गांधी गरीब एवं गुरुबो की उत्थान के लिए दिन-रात जो भी कार्य की उनका योगदान हम सब कभी एवं देश की जनता नहीं भूल सकती श्रीमती गांधी विरोधी को भी उतने ही सत्कार देती थी जितने पक्ष के लोगों को देने पर तैयार थी
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बक्सर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ प्रमोद ओझा एवं अनिल त्रिवेदी बीपीसीसी सदस्य विनय सिंह जी ने श्रीमती गांधी एवं सरदार पटेल जी पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोनों महान विभूतियों का योगदान हम सब देशवासी कभी भी भूल नहीं सकते इन नेताओं ने कहा कि श्रीमती गांधी देश ही नही बल्कि विश्व की महान नेत्री में एक थी
श्रद्धांजलि सभा में संबोधित करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कामेश्वर पांडे डॉ सत्येंद्र ओझा राम प्रसाद द्विवेदी टुनटुन द्विवेदी वीरेंद्र राम त्रिजोगी मिश्रा डॉ प्रभाकर कुमार रविंद्र राय संजय कुमार दुबे विद्यापति तिवारी श्रीमती निर्मला देवी श्रीमती पुष्पा वर्मा अशोक कुमार पांडे अजय कुमार ओझा प्रखंड अध्यक्ष अभय मिश्रा अनु पांडे शिवाकांत मिश्रा गोपाल जी तिवारी उपेंद्र ओझा अशोक पांडे बंटी शर्मा जितेंद्र पांडे आशीष कुमार उपाध्याय विकास कुमार ओझा बी एन वर्मा संजय कुमार पांडे संतोष उपाध्याय वार्ड पार्षद ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया।। सभा का विधिवत संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता रोहित उपाध्याय ने किया